Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने के लिए बीएलओ-बीएलए-2 बैठक आयोजित, उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने किया बूथों का निरीक्षण।

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा, एएसडीडी सूची का किया सत्यापन; प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल करने के दिए निर्देश।

पाकुड़। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 213, 409 एवं 410 का निरीक्षण कर पुनरीक्षण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर आयोजित बीएलओ-बीएलए-2 बैठक एवं चुनाव पाठशाला में भाग लेकर बीएलओ, बीएलए-2, जनप्रतिनिधियों तथा स्थानीय नागरिकों से संवाद किया।

उपायुक्त ने कहा कि जिले के सभी मतदान केंद्रों पर आयोजित बीएलओ-बीएलए-2 बैठकों का मुख्य उद्देश्य अब तक संपन्न पुनरीक्षण कार्यों की गहन समीक्षा करना है, ताकि मतदाता सूची को पूरी तरह अद्यतन, शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाया जा सके।

उन्होंने बताया कि अब तक प्राप्त गणना प्रपत्रों, डिजिटाइजेशन की प्रगति, सत्यापित एवं मैप किए गए मतदाताओं की संख्या, शेष अनमैप मतदाताओं की स्थिति तथा तैयार की गई एएसडीडी (ASDD) सूची को बीएलए-2 के साथ साझा कर बिंदुवार समीक्षा की जा रही है। यदि सूची में किसी प्रकार की त्रुटि, शंका अथवा आपत्ति सामने आती है तो उसे तत्काल दर्ज कर आवश्यक संशोधन सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि आगामी चरण का पुनरीक्षण कार्य पूर्ण पारदर्शिता और शुद्धता के साथ संपन्न हो सके।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने सभी बीएलओ को निर्देश दिया कि नए मतदाताओं का पंजीकरण, नाम में संशोधन, विलोपन एवं अन्य सभी आवेदन निर्धारित समयसीमा के भीतर निष्पादित किए जाएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल होना लोकतांत्रिक प्रक्रिया की सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला है। इसलिए इसे पूरी तरह अद्यतन, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाए रखना निर्वाचन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी बीएलओ, बीएलए-2 एवं संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने की आवश्यकता है।

उपायुक्त ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों तथा आम नागरिकों से भी विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से ही शत-प्रतिशत सही एवं विश्वसनीय मतदाता सूची तैयार की जा सकती है।

निरीक्षण एवं समीक्षा बैठक के दौरान एईआरओ सह अंचलाधिकारी, पाकुड़ अरविन्द कुमार बेदिया, अतिरिक्त एईआरओ सह कार्यपालक पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार चौधरी, बीएलओ सुपरवाइजर, बीएलओ, बीएलए-2 सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!