Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

पतना प्रखंड में दो दिवसीय ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का सफल समापन, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत।

झारखंड सरकार के निर्देश पर आयोजित विशेष शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने कराया लर्निंग लाइसेंस के लिए आवेदन, जिला मुख्यालय जाने की परेशानी हुई कम।

पतना साहिबगंज। झारखंड सरकार के निर्देश एवं जिला परिवहन पदाधिकारी अमर जॉन आईंद के मार्गदर्शन में साहिबगंज जिले के पतना प्रखंड परिसर में आयोजित दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का सफलतापूर्वक समापन हो गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं दूरदराज के क्षेत्रों के लोगों को उनके प्रखंड स्तर पर ही ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना था, ताकि उन्हें बार-बार जिला मुख्यालय का चक्कर न लगाना पड़े।

शिविर के दौरान बड़ी संख्या में युवाओं, वाहन चालकों एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आवेदकों ने लर्निंग लाइसेंस एवं स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाएं पूरी कीं। परिवहन विभाग की टीम ने दस्तावेजों का सत्यापन, आवेदन पंजीकरण तथा अन्य आवश्यक औपचारिकताओं को पूरी पारदर्शिता और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया।

जिला परिवहन पदाधिकारी अमर जॉन आईंद ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य परिवहन विभाग की सेवाओं को आम जनता तक सरल, सुलभ और पारदर्शी तरीके से पहुंचाना है। इसी सोच के तहत प्रखंड स्तर पर विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों का समय और धन दोनों की बचत हो रही है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को वैध ड्राइविंग लाइसेंस उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है।

शिविर में शामिल लोगों ने परिवहन विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि प्रखंड स्तर पर कैंप आयोजित होने से उन्हें काफी सुविधा मिली है। पहले लाइसेंस बनवाने के लिए जिला मुख्यालय जाना पड़ता था, जिससे समय और अतिरिक्त खर्च दोनों लगते थे। अब स्थानीय स्तर पर ही पूरी प्रक्रिया संपन्न होने से आम नागरिकों को बड़ी राहत मिली है।

परिवहन विभाग ने सभी वाहन चालकों से अपील की कि वे बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन न चलाएं तथा सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित एवं जिम्मेदार यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने में अपना सहयोग दें।

शिविर के दौरान परिवहन विभाग के कंप्यूटर ऑपरेटर सुमित कुमार, जगन्नाथ कुमार, रितिका कुमारी एवं अनूप कुमार सहित विभाग के अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!