Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

विद्यालयों में आधार नामांकन एवं बायोमेट्रिक अद्यतन हेतु विशेष अभियान जारी।

निदेशक डीआरडीबी-सह-नोडल पदाधिकारी यूआईडी ने विभिन्न शिविरों का किया निरीक्षण, सभी पात्र बच्चों को अभियान से जोड़ने पर दिया जोर।

साहिबगंज।झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव तथा उपायुक्त, साहिबगंज के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न विद्यालयों में 5 से 17 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए विशेष आधार नामांकन एवं बायोमेट्रिक अद्यतन अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 15 जून से 29 जून 2026 तक संचालित होगा, जिसके तहत विद्यार्थियों का नया आधार नामांकन एवं आवश्यकतानुसार बायोमेट्रिक अद्यतन (Biometric Update Authorization) किया जा रहा है।

अभियान की प्रगति का जायजा लेने के लिए निदेशक, डीआरडीबी-सह-नोडल पदाधिकारी (यूआईडी) गौतम कुमार भगत एवं जिला परियोजना पदाधिकारी (यूआईडी) संदीप कुमार ने संयुक्त रूप से जिले के विभिन्न विद्यालयों में संचालित आधार नामांकन एवं बायोमेट्रिक अद्यतन शिविरों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने नामांकन एवं अद्यतन कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित कर्मियों को निर्धारित मानकों एवं समयसीमा के अनुरूप कार्य निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने शिविरों में उपलब्ध सुविधाओं, आधार ऑपरेटरों की कार्यप्रणाली तथा विद्यार्थियों के लिए किए गए प्रबंधों का भी गहन निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिले का कोई भी पात्र छात्र आधार नामांकन अथवा बायोमेट्रिक अद्यतन की प्रक्रिया से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन एवं संबंधित कर्मियों को अभियान की नियमित निगरानी करते हुए अधिक से अधिक विद्यार्थियों को इसका लाभ दिलाने का निर्देश दिया।

अधिकारियों ने अभिभावकों एवं विद्यालय प्रबंधन समितियों से अपील की कि वे अपने बच्चों के आधार संबंधी कार्यों को समय पर पूरा कराएं। उन्होंने कहा कि आधार नामांकन एवं बायोमेट्रिक अद्यतन भविष्य में शैक्षणिक गतिविधियों, छात्रवृत्ति, विभिन्न सरकारी योजनाओं तथा अन्य आवश्यक सेवाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

जिला प्रशासन द्वारा अभियान को सफल बनाने के लिए सभी विद्यालयों में विशेष व्यवस्था की गई है। संबंधित अधिकारियों को नियमित निगरानी एवं समन्वय के निर्देश दिए गए हैं, ताकि निर्धारित अवधि के भीतर सभी पात्र बच्चों का आधार नामांकन एवं बायोमेट्रिक अद्यतन कार्य पूर्ण किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!