झारखंड

तालझारी प्रखंड परिसर में झारखंड मजदूर संघ प्रजातांत्रिक की बैठक आयोजित।

संगठन की मजबूती, सदस्यता अभियान और श्रमिकों की समस्याओं पर हुई चर्चा।

तालझारी साहिबगंज तालझारी प्रखंड परिसर में सोमवार को  झारखंड मजदूर संघ प्रजातांत्रिक की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद इकरामुल अली ने की। बैठक में संगठन की मजबूती, सदस्यता अभियान तथा श्रमिकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

बैठक में केंद्र महामंत्री राजकुमार यादव, जिला अध्यक्ष प्रीतम कुमार पीयूष, केंद्र उपाध्यक्ष फूल कुमारी देवी सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए केंद्र महामंत्री राजकुमार यादव ने कहा कि किसी भी संगठन की असली ताकत उसके कार्यकर्ता होते हैं। उन्होंने कहा कि संगठन कार्यकर्ताओं की रीढ़ है और इसके बिना किसी भी समाज या व्यवस्था का मजबूत निर्माण संभव नहीं है।

उन्होंने जिले में बढ़ती बेरोजगारी, पलायन, रोजगार की कमी और भुखमरी जैसी समस्याओं पर चिंता जताई। साथ ही कहा कि कई मजदूर न्यूनतम मजदूरी, नियुक्ति पत्र और श्रम अधिकारों से वंचित हैं तथा प्रतिष्ठानों द्वारा लगातार शोषण का शिकार हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बैठक के माध्यम से जिला प्रशासन का ध्यान मजदूरों की समस्याओं की ओर आकृष्ट कराया जा रहा है, ताकि श्रमिकों को उनका अधिकार मिल सके।

बैठक के उपरांत संगठन के पदाधिकारियों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी  से मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास की मांग उठाई।

जिला अध्यक्ष प्रीतम कुमार पीयूष ने बैठक में कहा कि प्रखंड संगठन की सूची एक सप्ताह के अंदर जिला कार्यालय में जमा कर दी जाए, ताकि संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाया जा सके।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष सह प्रखंड संगठन प्रभारी निखिल यादव, अंसार खान, मिथुन यादव एवं दीपक मंडल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!