Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

साहिबगंज में 31 मई को झारखंड मजदूर संघ (प्रजा०) की महत्वपूर्ण जिला स्तरीय बैठक।

संगठन मजबूती, सदस्यता अभियान और मजदूर हितों की रणनीति पर होगी व्यापक चर्चा।

साहिबगंज। झारखंड मजदूर संघ (प्रजा०) जिला कमेटी की ओर से आगामी 31 मई 2026, रविवार को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया जाएगा। यह बैठक साहिबगंज स्थित मछुआ सोसाइटी परिसर में पूर्वाह्न 11:00 बजे से प्रारंभ होगी।

जिला कमेटी द्वारा आयोजित इस बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया जाएगा। बैठक के दौरान सदस्यता शुल्क संग्रहण, संगठन विस्तार अभियान तथा पूर्व में किए गए विभिन्न आंदोलनों एवं कार्यक्रमों की समीक्षा प्रमुख रूप से की जाएगी।

इसके साथ ही मजदूरों के अधिकार, श्रमिक हितों से जुड़े मुद्दों तथा आगामी दिनों में संगठन की रणनीति एवं आंदोलनात्मक कार्यक्रमों पर भी विस्तार से चर्चा होने की संभावना है।

संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में आयोजित होने वाली इस बैठक को जिला स्तर पर काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जिला कमेटी की ओर से सभी संबंधित सदस्यों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से समय पर उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाने की अपील की गई है।

इस संबंध में जानकारी झारखंड मजदूर संघ (प्रजा०) के जिला मीडिया प्रभारी राकेश कुमार महतो ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!