Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो अभियान के तहत माहवारी स्वच्छता जागरूकता अभियान-2026 का शुभारंभ।

महिलाओं एवं किशोरियों के स्वास्थ्य, सम्मान और आत्मविश्वास को सशक्त बनाने की पहल।

महेशपुर पाकुड़। “चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो” अभियान के तहत महेशपुर प्रखंड कार्यालय सभागार में माहवारी स्वच्छता जागरूकता अभियान-2026 का शुभारंभ महेशपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं किशोरियों को माहवारी स्वच्छता के प्रति जागरूक करना तथा समाज में फैली भ्रांतियों और संकोच को समाप्त करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी प्रतिभागियों को माहवारी स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने एवं सामाजिक कुरीतियों और गलत धारणाओं को दूर करने की शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव ने कहा कि माहवारी महिलाओं एवं किशोरियों के जीवन की एक स्वाभाविक एवं प्राकृतिक प्रक्रिया है। इसे लेकर समाज में व्याप्त झिझक, संकोच एवं भ्रांतियों को समाप्त करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सही जानकारी, जागरूकता एवं स्वच्छता के माध्यम से महिलाओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि “चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो” अभियान का मुख्य उद्देश्य माहवारी जैसे महत्वपूर्ण विषय पर खुलकर संवाद स्थापित करना, किशोरियों एवं महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी सही जानकारी उपलब्ध कराना तथा उन्हें आत्मविश्वास के साथ जीवन जीने के लिए प्रेरित करना है।

डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव ने कहा कि स्वस्थ महिला ही स्वस्थ परिवार और सशक्त समाज की आधारशिला होती है। उन्होंने उपस्थित प्रतिभागियों से अपील की कि वे माहवारी स्वच्छता से जुड़ी जागरूकता को अपने परिवार, विद्यालय, गांव एवं समुदाय तक पहुंचाएं, ताकि इस विषय को लेकर फैली झिझक समाप्त हो सके और प्रत्येक महिला एवं किशोरी सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण में अपने स्वास्थ्य का ध्यान रख सके।

कार्यक्रम में माहवारी स्वच्छता, व्यक्तिगत स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छ जीवनशैली से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं। साथ ही महिलाओं एवं किशोरियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने तथा स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि, आंगनबाड़ी सेविकाएं, सहिया एवं महिला समूह की सदस्याएं उपस्थित थीं। सभी ने अभियान को सफल बनाने तथा समाज में माहवारी स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!