Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

100 दिवसीय सघन टीबी खोज अभियान के तहत हैंडहेल्ड एक्स-रे कार्यक्रम की तिथि निर्धारित।

राजमहल अनुमंडल अस्पताल में 8 जून से 13 जून 2026 तक चलेगा विशेष जांच अभियान।

राजमहल साहिबगंज। यक्ष्मा विभाग द्वारा संचालित 100 दिवसीय सघन टीबी खोज अभियान के अंतर्गत राजमहल अनुमंडल क्षेत्र में हैंडहेल्ड एक्स-रे जांच कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह विशेष अभियान 8 जून 2026 से 13 जून 2026 तक विभिन्न क्षेत्रों में संचालित होगा।

राजमहल अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ उदय टुडू के निदेशानुसार कार्यक्रम की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। अभियान का मुख्य उद्देश्य टीबी रोगियों की समय पर पहचान कर उन्हें आवश्यक उपचार उपलब्ध कराना है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित इस अभियान के दौरान आधुनिक हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन के माध्यम से लोगों की जांच की जाएगी। अभियान के तहत संदिग्ध मरीजों की पहचान कर तत्काल जांच एवं परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने आम लोगों से अपील की है कि लगातार खांसी, बुखार, वजन कम होना, कमजोरी अथवा टीबी से संबंधित लक्षण दिखाई देने पर जांच अवश्य कराएं।

यक्ष्मा विभाग द्वारा चलाया जा रहा यह 100 दिवसीय अभियान टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। विभाग का लक्ष्य अधिक से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग कर टीबी संक्रमण को प्रारंभिक अवस्था में पहचानना और समय पर उपचार सुनिश्चित करना है।

राजमहल अनुमंडल अस्पताल प्रशासन ने क्षेत्र के लोगों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा जांच शिविरों का लाभ उठाने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा कि समय पर जांच और उपचार से टीबी जैसी गंभीर बीमारी को पूरी तरह ठीक किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!