Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

साहिबगंज एवं राजमहल न्यायालय में मासिक लोक अदालत का सफल आयोजन।

आपसी समझौते से 7 मामलों का हुआ निष्पादन, ₹2000 की समझौता सह जुर्माना राशि वसूल।

साहिबगंज। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, साहिबगंज अखिल कुमार के मार्गदर्शन में शनिवार को साहिबगंज न्यायालय तथा राजमहल अनुमंडल न्यायालय परिसर में मासिक लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया।

लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के मामलों की सुनवाई की गई, जहां पक्षकारों की आपसी सहमति एवं समझौते के आधार पर कुल 7 मामलों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया गया। मामलों के निष्पादन के दौरान कुल ₹2000 की समझौता सह जुर्माना राशि भी प्राप्त हुई।

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सह प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, साहिबगंज सिंधु नाथ लामाये ने कहा कि लोक अदालत न्याय प्राप्ति का एक सरल, सुलभ एवं प्रभावी माध्यम है। यहां पक्षकार आपसी सहमति से अपने विवादों का त्वरित, सौहार्दपूर्ण एवं कम खर्च में समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

उन्होंने आम लोगों से अधिक से अधिक संख्या में लोक अदालत का लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि लोक अदालत के माध्यम से समय, धन एवं अनावश्यक कानूनी प्रक्रियाओं से राहत मिलती है तथा लोगों को शीघ्र न्याय प्राप्त होता है।

मासिक लोक अदालत के सफल आयोजन से लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण को बढ़ावा मिला। साथ ही पक्षकारों को कम समय में न्याय मिलने से आर्थिक एवं मानसिक राहत भी प्राप्त हुई।

कार्यक्रम में न्यायिक पदाधिकारीगण, अधिवक्तागण, बैंक प्रतिनिधि, न्यायालय कर्मी एवं संबंधित पक्षकार उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!