Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

राजमहल प्रखंड में विकास कार्यों को मिली नई रफ्तार।

जिला परिषद सदस्य अब्दुल बारिक शेख ने चार महत्वपूर्ण योजनाओं का किया शिलान्यास, सड़क, पेयजल और स्वच्छता सुविधाओं को मिलेगी मजबूती।

राजमहल साहिबगंज। राजमहल प्रखंड क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए जिला परिषद सदस्य अब्दुल बारिक शेख ने शनिवार को चार महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का विधिवत शिलान्यास किया। विभिन्न पंचायतों में आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।

पंचायत दाहू टोला में पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। इस योजना की प्राक्कलित राशि ₹7,92,250 निर्धारित की गई है। इसके साथ ही पंचायत क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालय निर्माण कार्य का भी शुभारंभ किया गया, जिसकी अनुमानित लागत ₹3,25,200 है। ग्रामीणों ने इन योजनाओं को क्षेत्र की आवश्यक जरूरत बताते हुए खुशी जाहिर की तथा कहा कि इससे लोगों को आवागमन और स्वच्छता की बेहतर सुविधा मिलेगी।

वहीं पंचायत पश्चिम नारायणपुर में ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जलमीनार निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। इस योजना की प्राक्कलित राशि ₹7,35,200 निर्धारित की गई है। स्थानीय ग्रामीणों ने कहा कि जलमीनार बनने से लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या का समाधान होगा और लोगों को स्वच्छ पानी आसानी से उपलब्ध हो सकेगा।

इसके अलावा पंचायत पूर्वी जामनगर में भी पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। इस योजना पर ₹7,92,250 की राशि खर्च की जाएगी। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण से आवागमन सुगम होगा तथा क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी।

शिलान्यास कार्यक्रम में पश्चिम जामनगर के मुखिया जमीरउद्दीन शेख, पूर्वी जामनगर पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि महाबली शेख सहित रफीक शेख, नूरुल शेख, इलियास शेख, सिंटू शेख, अहमद जिया, मोइनुद्दीन हाजी, जलाल शेख, इसराइल शेख, नसीम शेख, रूहुल शेख, डॉ. बरकत अली, अलाउद्दीन मास्टर साहब, फरामुद्दीन हाजी, दीप नारायण, संवेदक नूरुद्दीन शेख एवं संवेदक सर्वर शेख सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य अब्दुल बारिक शेख ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास एवं जनता की मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि सड़क, पेयजल एवं स्वच्छता जैसी बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए आगे भी विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!