Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल प्रतिभाओं का शानदार प्रदर्शन।

फुटबॉल में एएफसी सकरीगली बनी चैंपियन, घोघी पहाड़ उपविजेता; खिलाड़ियों को जर्सी, मेडल, ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र देकर किया गया सम्मानित।

साहिबगंज। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड, रांची के निर्देशानुसार जिला खेल कार्यालय, साहिबगंज द्वारा सिदो-कान्हु स्टेडियम में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत फुटबॉल, एथलेटिक्स एवं पेंटिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

आदिम जनजातीय फुटबॉल टीमों के बीच आयोजित प्रतियोगिता में घोघी पहाड़, लादोनी पहाड़, दारुम पहाड़, पोखरिया पहाड़ एवं एएफसी सकरीगली की टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमों को जिला प्रशासन, साहिबगंज की ओर से फुटबॉल जर्सी एवं पैंट उपलब्ध कराया गया।

फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में एएफसी सकरीगली ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए घोघी पहाड़ की टीम को 2-0 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। घोघी पहाड़ की टीम उपविजेता रही।

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर जिला शिक्षा अधीक्षक सह जिला खेल पदाधिकारी कुमार हर्ष ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को जर्सी, मेडल, प्रमाण-पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

एथलेटिक्स प्रतियोगिता के परिणाम

जेवलिन थ्रो (महिला) प्रथम  काजल मुंडा, द्वितीय  बेबी मुंडा, तृतीय  रितिका मुंडा

शॉटपुट (पुरुष), प्रथम  मो. अली, द्वितीय  चंदन रजवार, तृतीय  सामू मरांडी

शॉटपुट (महिला), प्रथम  काजल कुमारी, द्वितीय  हीरा हेंब्रम, तृतीय  बेबी कुमारी

पेंटिंग प्रतियोगिता के परिणाम

बालिका वर्ग, प्रथम  निशा कुमारी, द्वितीय  प्रतिज्ञा कुमारी, तृतीय  संजना कुमारी

बालक वर्ग, प्रथम  अमन कुमार, द्वितीय  अंश राज, तृतीय  अंगद यादव

कार्यक्रम का उद्घाटन जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष राजेश यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं फुटबॉल को किक मारकर किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों को जीवन में अनुशासन, स्वास्थ्य और सफलता का आधार बताया।

इस अवसर पर जिला ओलंपिक संघ के सचिव माधव चंद्र घोष, जिला खेल समन्वयक कौशल किशोर मरांडी, कोच योगेश यादव, अशोक साहनी, सुरेंद्र कुमार सहित खेल प्रेमी एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित थे।

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर आयोजित इस प्रतियोगिता ने जिले के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया तथा खेलों के प्रति युवाओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!