राजमहल प्रखंड सभागार में निर्वाचन कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित।
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत हाउस टू हाउस सर्वे शत-प्रतिशत पूरा करने का निर्देश, लापरवाही बरतने वाले BLO पर कार्रवाई।

राजमहल साहिबगंज। राजमहल प्रखंड सभागार में गुरुवार को सहायक निर्वाचन निबंधक पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी राजमहल मो. यूसुफ की अध्यक्षता में निर्वाचन संबंधी महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत जारी दिशा-निर्देशों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान बीडीओ ने सभी सुपरवाइजर एवं BLO को निर्देश देते हुए कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत चल रहे हाउस टू हाउस सर्वे कार्य को पूरी सावधानी, पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ संपन्न करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक घर तक पहुंचकर सर्वे कार्य शत-प्रतिशत पूरा किया जाए तथा कार्य पूर्ण होने के बाद संबंधित कर्मी प्रमाण पत्र भी उपलब्ध कराएं कि उनके क्षेत्र के सभी घरों का सर्वे सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है।
कम मैपिंग वाले मतदान केंद्रों की समीक्षा के क्रम में बीडीओ ने कार्य में लापरवाही बरतने अथवा अपेक्षित रुचि नहीं दिखाने वाले BLO पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने ऐसे कर्मियों का वेतन स्थगित करते हुए उनसे स्पष्टीकरण की मांग की तथा तीन दिनों के भीतर मैपिंग कार्य पूर्ण करने का सख्त निर्देश दिया।

बैठक में कंप्यूटर ऑपरेटर भरत मंडल द्वारा DSE एवं “Anomalies Mapped Voter” से संबंधित बिंदुओं की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। उन्होंने मतदान केंद्रों की मैपिंग, डेटा सत्यापन एवं त्रुटियों के सुधार की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की।
इस अवसर पर पंचायत राज पदाधिकारी सूर्यनारायण चौधरी, नोडल निर्वाचन राजमहल सह बीपीओ गगन बापू, कंप्यूटर ऑपरेटर विजय कुमार, सुपरवाइजर रवि हेंब्रम, मो. शाहजहां अंसारी, मो. मनावर हुसैन, श्रवण यादव सहित सभी सुपरवाइजर एवं संबंधित कर्मी उपस्थित थे।


