राजमहल नगर पंचायत का सघन निरीक्षण अभियान, जमीनी समस्याओं के समाधान को लेकर प्रशासन सक्रिय।
सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक चला निरीक्षण, जलजमाव और खराब सड़कों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश।

राजमहल।नगर पंचायत प्रशासन द्वारा आज एक व्यापक और सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया, जो सुबह 07:00 बजे से लेकर शाम 04:00 बजे तक लगातार जारी रहा। इस अभियान का नेतृत्व कार्यपालक पदाधिकारी दानिश हुसैन, नगर पंचायत अध्यक्ष केताबुद्दीन शेख एवं उपाध्यक्ष मो॰ मारूफ उर्फ गुड्डू ने संयुक्त रूप से किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों की टीम ने नगर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों का दौरा किया। जिस भी वार्ड में टीम पहुंची, वहां संबंधित वार्ड पार्षद को साथ लेकर क्षेत्र की जमीनी समस्याओं का गहन निरीक्षण किया गया। विशेष रूप से उन स्थानों पर अधिक ध्यान केंद्रित किया गया, जहां बारिश का पानी जमा हो रहा है या सड़कों पर गड्ढे बन जाने से लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और त्वरित समाधान सुनिश्चित करने हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कच्ची एवं जर्जर सड़कों की समस्या को देखते हुए प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक स्थायी सड़क निर्माण के लिए आवश्यक फंड उपलब्ध नहीं हो जाता या अन्य प्रक्रियाएं पूरी नहीं हो जातीं, तब तक अस्थायी समाधान के रूप में सड़कों पर डस्ट (मिट्टी/बालू) डालकर उन्हें समतल किया जाएगा, ताकि आमजन को आने-जाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
नगर पंचायत की इस पहल से क्षेत्रवासियों में नई उम्मीद जगी है कि उनकी मूलभूत समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा और नगर की बुनियादी सुविधाओं में व्यापक सुधार देखने को मिलेगा।
📞 संपर्क: 7979067885



