Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

जिला निर्वाचन पदाधिकारी मेघा भारद्वाज ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण, सुरक्षा एवं रखरखाव व्यवस्था का लिया जायजा।

सीसीटीवी, ईवीएम मशीनों एवं सुरक्षा व्यवस्था की हुई जांच, निर्वाचन कर्मियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

पाकुड़। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने शुक्रवार को ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) वेयर हाउस का निरीक्षण कर वहां की सुरक्षा व्यवस्था, रखरखाव एवं तकनीकी संसाधनों की स्थिति का विस्तृत जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयर हाउस की सुरक्षा से जुड़े सभी महत्वपूर्ण पहलुओं की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण क्रम में उपायुक्त ने वेयर हाउस में सुरक्षित रखी गई ईवीएम मशीनों, सीसीटीवी कैमरों तथा अन्य तकनीकी उपकरणों की कार्यशीलता एवं रखरखाव की स्थिति की जांच की। उन्होंने यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि सभी उपकरण सुचारू रूप से कार्यरत रहें तथा सुरक्षा मानकों का पूर्णतः पालन किया जाए।

उल्लेखनीय है कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार जिला निर्वाचन पदाधिकारी को प्रत्येक माह वेयर हाउस के बाहरी हिस्से तथा प्रत्येक तीन माह पर आंतरिक व्यवस्था का निरीक्षण करना अनिवार्य होता है। साथ ही वेयर हाउस की सुरक्षा, रखरखाव एवं तकनीकी उपकरणों की स्थिति से संबंधित प्रतिवेदन मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग, रांची को प्रेषित किया जाता है।

निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्वाचन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी व्यवस्थाओं को अद्यतन एवं सुदृढ़ बनाए रखने पर बल दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निरीक्षण प्रतिवेदन तैयार कर मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग, रांची को भेजने का निर्देश भी दिया।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी, मान्यता प्राप्त विभिन्न राजनीतिक दलों के जिला अध्यक्ष एवं प्रतिनिधि तथा निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!