सेवा संकल्प अभियान के तहत उधवा और राजमहल में सेवा सेतु कैंप आयोजित।
केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी, पात्र लाभुकों को आवेदन प्रक्रिया में किया गया सहयोग।

साहिबगंज। भारतीय जनता पार्टी, झारखंड प्रदेश के आह्वान एवं भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम कुमार यादव के निर्देशानुसार जिले में सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न प्रखंडों एवं मंडलों में सेवा सेतु कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को उधवा एवं राजमहल प्रखंड में कैंप लगाकर आम लोगों को केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
उधवा प्रखंड में सेवा सेतु कैंप का आयोजन मंडल अध्यक्ष पिंटू घोष की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम में प्रभारी गणेश प्रसाद तिवारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामानंद साह, उधवा प्रखंड प्रभारी सागर मंडल एवं जिला संयोजक धनंजय कुमार मंडल उपस्थित रहे। कैंप के दौरान कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से संपर्क कर विभिन्न सरकारी योजनाओं के उद्देश्य, पात्रता एवं लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया की जानकारी दी।

वहीं, राजमहल प्रखंड में कैंप का आयोजन मंडल अध्यक्ष दीपक कुमार चंद्रवंशी की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान चिरंजीत सरकार, चंद्र श्रीवास्तव सहित पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे। राजमहल प्रखंड में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रणधीर सिंह प्रभारी के रूप में उपस्थित रहे।
सेवा सेतु कैंप के माध्यम से लोगों को केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लाभुकों को योजनाओं से जोड़ने के लिए आवश्यक सहयोग किया गया। कार्यकर्ताओं ने लोगों को आवेदन प्रक्रिया समझाने, फॉर्म भरने तथा आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने में सहायता की। साथ ही, लोगों की समस्याओं एवं आवश्यकताओं को समझकर उन्हें संबंधित योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास किया गया।
भाजपा की ओर से बताया गया कि साहिबगंज जिले के अन्य प्रखंडों एवं मंडलों में भी 30 सितंबर और 1 अक्टूबर तक सेवा सेतु कैंप आयोजित किए जाएंगे। इन कैंपों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने तथा पात्र लाभुकों को योजनाओं से जोड़ने के लिए आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा।

पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि सेवा, समर्पण एवं जनकल्याण की भावना के साथ सेवा संकल्प अभियान को आगे बढ़ाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य पात्र लोगों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाना और उन्हें सरकारी सुविधाओं का लाभ प्राप्त करने में सहयोग करना है।



