Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

महेशपुर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने की स्व-गणना, डिजिटल जनगणना को बताया पारदर्शिता और सटीकता का आधार।

01 से 15 मई 2026 तक नागरिक पोर्टल पर स्वयं दर्ज कर सकते हैं जानकारी, विधायक ने जनभागीदारी बढ़ाने की अपील की।

पाकुड़ महेशपुर।भारत की आगामी जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत स्व-गणना प्रक्रिया को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महेशपुर के विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने स्वयं डिजिटल पोर्टल के माध्यम से स्व-गणना कर जिलेवासियों को एक सकारात्मक संदेश दिया।

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दायित्व है, जो देश की विकास योजनाओं, संसाधनों के समुचित वितरण और प्रभावी नीति-निर्माण की आधारशिला है। उन्होंने जोर देकर कहा कि डिजिटल माध्यम से स्व-गणना की सुविधा नागरिकों को सरल, सुरक्षित और पारदर्शी तरीके से अपनी जानकारी दर्ज करने का अवसर प्रदान करती है।

उन्होंने बताया कि तकनीक आधारित जनगणना प्रणाली से न केवल समय की बचत होगी, बल्कि आंकड़ों की शुद्धता और पारदर्शिता भी सुनिश्चित होगी। इससे सरकार को योजनाओं के निर्माण और क्रियान्वयन में अधिक सटीक एवं प्रभावी निर्णय लेने में सहायता मिलेगी।

विधायक ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे 01 मई से 15 मई 2026 के बीच निर्धारित अवधि में आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपनी और अपने परिवार की जानकारी स्वयं दर्ज करें तथा इस राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

उन्होंने प्रशासन को निर्देश देते हुए कहा कि स्व-गणना प्रक्रिया को जन-जन तक पहुंचाना प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके लिए ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए और नागरिकों को तकनीकी सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी व्यक्ति इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया से वंचित न रहे।

साथ ही उन्होंने अधिकारियों को जन-जागरूकता अभियान को और प्रभावी बनाने तथा पोर्टल संचालन की जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने स्व-गणना पोर्टल के संचालन, प्रक्रिया एवं आवश्यक दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी भी दी।

इस मौके पर अपर समाहर्ता, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी पाकुड़िया सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!