Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

धरमपुर मोड़ से पाकुड़ डीसी आवास तक सड़क निर्माण का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता व समयसीमा पर सख्त निर्देश।

बरसात में जलजमाव रोकने, मजबूत निर्माण और सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग सुनिश्चित करने पर जोर।

पाकुड़। जिला उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने धरमपुर मोड़ से पाकुड़ डीसी आवास तक चल रहे सड़क निर्माण कार्य का स्थल निरीक्षण कर प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्य की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर हर हाल में पूरा किया जाए।

उपायुक्त ने कहा कि सड़क निर्माण इस प्रकार किया जाए कि विशेषकर बरसात के मौसम में कहीं भी जलजमाव की समस्या उत्पन्न न हो। उन्होंने जल निकासी (ड्रेनेज) व्यवस्था को मजबूत बनाने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि आम लोगों को आवागमन में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने उन स्थानों का भी जायजा लिया, जहां बाइपास या वैकल्पिक मार्ग बनाए जा रहे हैं। उन्होंने निर्देश दिया कि इन मार्गों पर समुचित समतलीकरण, प्रभावी जल निकासी और पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि आवागमन सुरक्षित और सुगम बना रहे।

उपायुक्त ने भारी वाहनों के आवागमन को ध्यान में रखते हुए सड़क की मजबूती पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। साथ ही, संबंधित पदाधिकारियों को निर्माण कार्य की नियमित निगरानी करने और किसी भी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

निरीक्षण के दौरान सड़क के अलाइनमेंट, पेड़ों के समायोजन, लाइटिंग व्यवस्था, मीडियन निर्माण तथा शहरी क्षेत्रों से जुड़ने वाले हिस्सों की भी विस्तृत समीक्षा की गई।

उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने कहा कि सड़क निर्माण केवल एक बुनियादी ढांचा नहीं, बल्कि आम जनता की सुविधा, सुरक्षा और क्षेत्र के समग्र विकास से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। उन्होंने स्पष्ट किया कि हर निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण, टिकाऊ और जनहित को प्राथमिकता में रखकर किया जाना चाहिए, ताकि लोगों को दीर्घकालिक लाभ मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!