झारखंड

राष्ट्रीय सब जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता के लिए साहिबगंज के 5 खिलाड़ी चयनित, उपायुक्त ने दी शुभकामनाएं।

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर में 27 से 30 अप्रैल तक होगी प्रतियोगिता, खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की अपील।

साहिबगंज। खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार तथा जिला प्रशासन, साहिबगंज के संयुक्त प्रयास से संचालित खेलो इंडिया कुश्ती सेंटर, चांद भैरव इंडोर स्टेडियम, साहिबगंज के पांच प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन 17वीं राष्ट्रीय सब जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता के लिए झारखंड टीम में किया गया है। यह प्रतियोगिता 27 अप्रैल से 30 अप्रैल तक छत्रपति संभाजी नगर, महाराष्ट्र में आयोजित होगी।

चयनित खिलाड़ियों में ऋषि कुमार चौधरी (48 किलोग्राम वर्ग), अंकुश कुमार (51 किलोग्राम वर्ग), सोनू कुमार (65 किलोग्राम वर्ग, फ्री स्टाइल), करण कुमार (51 किलोग्राम वर्ग, ग्रीको रोमन) एवं श्रुति कुमारी (57 किलोग्राम वर्ग, फ्री स्टाइल) शामिल हैं।

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए महाराष्ट्र रवाना होने से पूर्व समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त दीपक कुमार दुबे ने सभी खिलाड़ियों से मुलाकात की और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है और सभी खिलाड़ी समर्पण एवं मेहनत के साथ बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करें।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता गौतम कुमार भगत, जिला खेल पदाधिकारी कुमार हर्ष, कुश्ती कोच प्रकाश सिंह बादल सहित अन्य पदाधिकारी एवं संबंधित लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!