Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

स्वतंत्रता दिवस पर साहिबगंज में दौड़ेगा जोश, देशभक्ति और खेल भावना का संगम।

14 अगस्त को जिला प्रशासन कराएगा भव्य क्रॉस कंट्री दौड़, महिला-पुरुष वर्ग के प्रतिभागी होंगे शामिल।

साहिबगंज। स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर जिला प्रशासन, साहिबगंज की ओर से जिले में देशभक्ति, युवा उत्साह, स्वस्थ जीवनशैली और खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 14 अगस्त 2026 को प्रातः 6 बजे भव्य क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर जिले में उत्साह का माहौल है।

क्रॉस कंट्री दौड़ का शुभारंभ साक्षरता चौक, साहिबगंज से होगा। प्रतिभागी निर्धारित मार्ग से होते हुए समाहरणालय परिसर तक पहुंचेंगे, जहां दौड़ का समापन होगा। प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुष वर्ग के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं एवं प्रतिभागियों को जिला प्रशासन की ओर से पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य जिले के युवाओं और आम नागरिकों को खेल एवं फिटनेस के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

स्वतंत्रता दिवस के उत्सवी माहौल में आयोजित यह क्रॉस कंट्री दौड़ महज एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि स्वास्थ्य, अनुशासन, एकता, फिटनेस और राष्ट्रप्रेम का संदेश देने वाली महत्वपूर्ण पहल है। इसके माध्यम से युवाओं एवं आम नागरिकों को खेलों से जुड़ने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

जिला प्रशासन ने जिले के युवा, युवतियों, खेलप्रेमियों एवं आम नागरिकों से इस भव्य आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। प्रशासन ने लोगों से पूरे उत्साह, उमंग और देशभक्ति की भावना के साथ कार्यक्रम में भाग लेकर स्वतंत्रता दिवस समारोह को यादगार बनाने का आह्वान किया है।

आइए, दौड़ें स्वास्थ्य के लिए दौड़ें राष्ट्र के लिए दौड़ें नए साहिबगंज के लिए दिनांक: 14 अगस्त 2026 समय: प्रातः 6:00 बजे प्रारंभ स्थल: साक्षरता चौक, साहिबगंज समापन स्थल: समाहरणालय, साहिबगंज प्रतियोगिता: महिला एवं पुरुष वर्ग, आयोजक: जिला प्रशासन, साहिबगंज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!