Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

आयुष विभाग की पहल, जिलेभर में योग प्रशिक्षण से स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश।

स्वस्थ शरीर ही सफल जीवन की आधारशिला” , योग एवं आयुष पद्धति को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान।

पाकुड़। स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयुष विभाग, पाकुड़ द्वारा जिलेभर में विशेष योग प्रशिक्षण एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। “स्वस्थ शरीर ही सफल जीवन की आधारशिला है” की भावना के साथ संचालित इस अभियान के माध्यम से आमजन को योग एवं आयुष चिकित्सा पद्धति के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

आयुर्विद्या कार्यक्रम के अंतर्गत चलाए जा रहे इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, दैनिक जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव लाना तथा प्राकृतिक उपचार पद्धतियों को प्रोत्साहित करना है।

बुधवार को जिले के पाकुड़, पाकुड़िया, हिरणपुर, महेशपुर, लिट्टीपाड़ा, अमड़ापाड़ा सहित अन्य लगभग 40 स्थानों पर योग प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नागरिकों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की तकनीकों का अभ्यास कराया गया।

प्रशिक्षकों ने उपस्थित लोगों को बताया कि नियमित योगाभ्यास से शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। साथ ही मानसिक तनाव कम होता है और सकारात्मक सोच विकसित होती है। कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन जीने की एक प्रभावी पद्धति है।

आयुष विभाग के पदाधिकारियों ने लोगों से प्रतिदिन योग करने की अपील करते हुए कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में योग को अपनाना चाहिए। विभाग का लक्ष्य है कि योग एवं आयुष चिकित्सा पद्धति को गांव-गांव तक पहुंचाकर लोगों को प्राकृतिक एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रेरित किया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!