Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

बरहरवा में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प, समाज में समानता और न्याय का दिया संदेश।

बरहरवा साहिबगंज।बरहरवा प्रखंड में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही धूमधाम, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष रंजीत टुडू ने की।

कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। इसके पश्चात उपस्थित कांग्रेसजनों एवं स्थानीय लोगों ने बारी-बारी से पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

इस मौके पर प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष अशोक कुमार दास ने बाबा साहेब के जीवन, संघर्ष और योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने अपना संपूर्ण जीवन समाज के वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। वे न केवल भारतीय संविधान के शिल्पकार थे, बल्कि सामाजिक समानता, शिक्षा और न्याय के प्रबल समर्थक भी थे।

वहीं, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष रंजीत टुडू ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी पूरी तरह प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में समानता, भाईचारा और न्याय स्थापित किया जा सकता है। उन्होंने सभी से बाबा साहेब के आदर्शों को आत्मसात करने तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में अश्वनी कुमार आनंद, मिथुन मंडल, संतोष झा, नीताई सरकार, मनोज घोष, राकेश कुशवाहा, संतोष राम, थॉमस रॉबर्ट, छोटे लाल रमनी, राजू, विष्णु मॉल, मो. अहमद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया और बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!