Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत पाकुड़ में मेगा कैंप आयोजित।

ओंठ कटे एवं तालू कटे बच्चों को मिलेगा निःशुल्क इलाज और सर्जरी की सुविधा।

पाकुड़। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के अंतर्गत शुक्रवार को शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, पाकुड़ में ओंठ कटे एवं तालू कटे बच्चों के लिए एक दिवसीय मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य जन्मजात विकृतियों से पीड़ित बच्चों को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना तथा उन्हें सामान्य जीवन की मुख्यधारा से जोड़ना है।

कैंप का उद्घाटन जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ. एस. के. झा एवं देवनिका अस्पताल, रांची के प्रतिनिधि द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने बच्चों की स्वास्थ्य जांच एवं स्क्रीनिंग की। जांच के बाद जिन बच्चों को सर्जरी की आवश्यकता पाई गई, उनका निःशुल्क ऑपरेशन देवनिका अस्पताल, रांची में कराया जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया कि बच्चों के इलाज के साथ-साथ अस्पताल द्वारा आने-जाने की व्यवस्था, ऑपरेशन तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं भी पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।

मेगा जांच शिविर में डॉ. शेखावत हुसैन एवं डॉ. सुपर्णा सहा ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। शिविर में कुल 25 बच्चों की जांच की गई, जिनमें कई बच्चों को आगे सर्जिकल उपचार हेतु चिन्हित किया गया।

इस अवसर पर जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ. एस. के. झा ने कहा कि ऐसे शिविरों का मुख्य उद्देश्य जन्मजात विकृतियों से ग्रसित बच्चों को समय पर बेहतर उपचार उपलब्ध कराना है, ताकि वे भी सामान्य बच्चों की तरह स्वस्थ एवं सम्मानजनक जीवन जी सकें।

स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि यदि उनके आसपास ओंठ कटे या तालू कटे बच्चे हों, तो उन्हें जल्द से जल्द स्वास्थ्य विभाग से जोड़ें, ताकि समय पर उपचार कर बच्चों का बेहतर भविष्य सुनिश्चित किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!