Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

जनता दरबार में आमजनों की समस्याओं से रूबरू हुईं उपायुक्त मेघा भारद्वाज।

संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश, एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट।

पाकुड़। आम जनमानस की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं प्रभावी निष्पादन को लेकर शुक्रवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और अपनी-अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को उपायुक्त के समक्ष रखा।

उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और आश्वस्त किया कि प्राप्त सभी शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराते हुए जल्द से जल्द समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। जनता दरबार के दौरान उन्होंने प्रत्येक आवेदक से व्यक्तिगत रूप से बातचीत कर समस्याओं की जानकारी ली।

जनता दरबार में पीडीएस दुकान से संबंधित शिकायतें, सड़क निर्माण, फुटबॉल मैदान से ट्रांसफार्मर हटाने की मांग, आवास योजना, जमीन विवाद सहित विभिन्न विभागों से जुड़े कई आवेदन प्राप्त हुए। उपायुक्त ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्राप्त शिकायतों की भौतिक जांच कर शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए, ताकि लोगों को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ समय पर मिल सके।

जनता दरबार के दौरान उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह के भीतर प्रतिवेदन उपायुक्त कार्यालय को उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिकायतों के निष्पादन में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी मामलों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!