झारखंड

राष्ट्रीय एकता दिवस पर राजमहल प्रखंड में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित।

प्रखंड प्रमुख लक्ष्मी उरांव की अध्यक्षता में हुआ आयोजन, एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने का लिया गया संकल्प।

राजमहल साहिबगंज। लौह पुरुष एवं भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शनिवार, 31 अक्टूबर को राजमहल प्रखंड में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्रखंड कार्यालय में प्रखंड प्रमुख लक्ष्मी उरांव की अध्यक्षता में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने के साथ आपसी भाईचारा, सद्भाव और सामाजिक समरसता को मजबूत करने की शपथ ली। इस दौरान सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान और देश की विभिन्न रियासतों को एकजुट करने में उनकी ऐतिहासिक भूमिका को याद किया गया।

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर राजमहल प्रखंड की सभी ग्राम पंचायतों में भी शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना को मजबूत करने तथा जाति, धर्म और भाषा से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का संकल्प लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!