झारखंड

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए साहिबगंज से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली रवाना।

जिला अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि बरकत खान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ट्रेन से किया प्रस्थान, 1 नवंबर को रामलीला मैदान में आयोजित होगा विशाल कार्यक्रम।

साहिबगंज। लोकतंत्र, संविधान और नागरिकों के मताधिकार की रक्षा के संकल्प के साथ साहिबगंज जिले से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समर्थक शुक्रवार, को दिल्ली के लिए रवाना हुए। जिला अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि बरकत खान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ट्रेन से दिल्ली के लिए प्रस्थान किया। सभी कार्यकर्ता आगामी 1 नवंबर 2026 को नई दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान और आम नागरिकों के मतदान के अधिकार की रक्षा के लिए आवाज बुलंद करना है। दिल्ली रवाना होने से पूर्व कार्यकर्ताओं में कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। उन्होंने एकजुट होकर लोकतंत्र एवं संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के अभियान को मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष बरकत खान ने कहा कि लोकतंत्र देश की सबसे बड़ी ताकत है और मतदान का अधिकार प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण आवाज है। हमारे वोट से ही लोकतांत्रिक व्यवस्था मजबूत होती है। इसलिए संविधान, लोकतांत्रिक संस्थाओं और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया की रक्षा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में चलाया जा रहा ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। 1 नवंबर को रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में साहिबगंज जिले के कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी एकजुटता और उत्साह के साथ अपनी भागीदारी निभाएंगे।

बरकत खान ने पार्टी एवं महागठबंधन के पदाधिकारियों, प्रखंड और पंचायत स्तर के कार्यकर्ताओं तथा समर्थकों से भी अभियान को मजबूत बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा केवल किसी राजनीतिक दल की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। नागरिकों की जागरूकता और एकजुटता से ही संविधान की मूल भावना को सुरक्षित रखा जा सकता है।

साहिबगंज से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दिल्ली रवाना होना संगठन की एकजुटता और लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि रामलीला मैदान में आयोजित यह कार्यक्रम लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के संकल्प को राष्ट्रीय स्तर पर नई मजबूती प्रदान करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!