Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने हेतु पर्यवेक्षकों एवं सब डिपो होल्डरों का प्रशिक्षण आयोजित।

28 जून से शुरू होगा राष्ट्रीय पल्स पोलियो कार्यक्रम, 35,877 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक।

राजमहल साहिबगंज। राजमहल अनुमंडल अस्पताल सभागार में आगामी 28 जून 2026 से प्रारंभ होने वाले राष्ट्रीय पल्स पोलियो कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को लेकर एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सादिक अंसारी ने की।

प्रशिक्षण के दौरान पल्स पोलियो कार्यक्रम के तहत कार्यरत सभी पर्यवेक्षकों एवं सब डिपो होल्डरों को कार्यक्रम से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। डॉ. अंसारी ने सभी पर्यवेक्षकों को कार्य योजना तैयार करने, शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करने तथा अभियान को सफल बनाने हेतु सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि राजमहल प्रखंड क्षेत्र में जन्म से लेकर 5 वर्ष तक के कुल 35,877 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए कुल 187 बूथों पर कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। वहीं अभियान के सफल संचालन के लिए 41 पर्यवेक्षक एवं 16 सब डिपो होल्डरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों ने भी भाग लिया। मौके पर अमित कुमार, प्रखंड डाटा प्रबंधक नितिन मुर्मू, विश्व स्वास्थ्य संगठन के फील्ड मॉनिटर सुनील रंजन, संजय यादव, मनीष टुडू, डेनियल किस्कू, दीपक कुमार सिंह, पायल कश्यप, विनीता कुजूर, मधु अग्रे, सुनीला कुमारी, चितरंजन ठाकुर, रेखा देवी सहित अन्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सभी कर्मियों को निर्देश दिया गया कि अभियान के दौरान कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे तथा घर-घर जाकर बच्चों को दवा पिलाना सुनिश्चित किया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!