Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

SIR-2026 की प्रगति की उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने की समीक्षा, अगले दिन शाम तक 90% डिजिटाइजेशन का लक्ष्य।

निर्वाचन कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए सभी अधिकारियों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश।

पाकुड़। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) के अंतर्गत संचालित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO), सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (AERO) तथा अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी शामिल हुए।

समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने प्रखंडवार गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन, ASDD सूची, अनमैप्ड मतदाताओं, प्रपत्र वितरण, अनकलेक्टेबल प्रपत्रों तथा अन्य लंबित बिंदुओं की विस्तार से समीक्षा की। जिन क्षेत्रों में डिजिटाइजेशन की गति अपेक्षाकृत धीमी पाई गई, वहां विशेष कार्ययोजना बनाकर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। साथ ही अगले दिन शाम तक कम-से-कम 90 प्रतिशत डिजिटाइजेशन सुनिश्चित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।

उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने स्पष्ट कहा कि निर्वाचन कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता का कार्य है। इसके सफल एवं समयबद्ध निष्पादन में किसी भी प्रकार के संसाधनों की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में डिजिटाइजेशन कार्य की लगातार निगरानी करें तथा प्राप्त होने वाले सभी गणना प्रपत्रों का उसी दिन डिजिटाइजेशन सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि केवल समय पर कार्य पूरा करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसकी गुणवत्ता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। प्रत्येक प्रपत्र का सावधानीपूर्वक परीक्षण कर त्रुटियों का तत्काल सुधार करने के बाद ही उसे अपलोड किया जाए, ताकि मतदाता सूची पूरी तरह शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित तैयार हो सके।

बैठक में ASDD सूची, अनकलेक्टेबल प्रपत्र, अनमैप्ड मतदाता, प्रपत्र वितरण एवं डिजिटाइजेशन की अद्यतन प्रगति की भी विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों एवं निर्धारित समय-सीमा का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करते हुए विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) के सभी कार्यों का शत-प्रतिशत एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन करने के निर्देश दिए।

बैठक के अंत में उपायुक्त ने कहा कि “शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची ही लोकतंत्र की सबसे मजबूत आधारशिला है।” उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मियों से पूरी प्रतिबद्धता, समन्वय और उत्तरदायित्व के साथ कार्य करने का आह्वान किया, ताकि पाकुड़ जिला निर्धारित समय-सीमा के भीतर उत्कृष्ट प्रदर्शन सुनिश्चित कर सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!