Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

राजमहल प्रखंड में जनगणना कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित।

HLO ऐप में शत-प्रतिशत डाटा प्रविष्टि सुनिश्चित करने का निर्देश, लापरवाही पर होगी कार्रवाई।

राजमहल साहिबगंज। राजमहल प्रखंड सभागार में सोमवार, को जनगणना कार्यों की प्रगति को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता चार्ज पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी मो. यूसुफ ने की। बैठक में जनगणना कार्य से जुड़े सभी सुपरवाइजरों एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान बीडीओ मो. यूसुफ ने सभी जनगणना सुपरवाइजरों को निर्देश देते हुए कहा कि वे अपने-अपने प्रगणकों के माध्यम से HLO ऐप में सभी HLB की प्रविष्टि समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अब तक पूर्ण किए गए सर्वे कार्यों का डाटा शीघ्रता से ऐप पर अपलोड किया जाए, ताकि जनगणना कार्य में किसी प्रकार की त्रुटि या विलंब की स्थिति उत्पन्न न हो।

उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि प्रत्येक स्तर पर शत-प्रतिशत डाटा एंट्री सुनिश्चित करना सभी संबंधित कर्मियों की जिम्मेदारी है। जनगणना जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य में किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में अधिकारियों ने कहा कि जनगणना देश की विकास योजनाओं और प्रशासनिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार होती है। ऐसे में सभी कर्मियों को पूरी जिम्मेदारी, पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। अधिकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि कार्य में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कर्मियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में सहायक जनगणना पदाधिकारी मो. शम्स आजम, पंचायत राज पदाधिकारी सूर्यनारायण चौधरी, बीपीओ गगन बापू, गणना सहायक निरंजन गुप्ता, अंचल निरीक्षक प्रवीण कुमार सहित राजीव रंजन, राकेश कुमार, मो. मज़हरुल हक, मो. शाहजहां, नीलेश तिवारी, संतोष कुमार एवं अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!