Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

मतदाता सूची पुनरीक्षण में तेजी लाने के निर्देश, 74.80% इलेक्ट्रोल मैपिंग कार्य पूर्ण।

उपायुक्त दीपक कुमार दुबे की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, अनुपस्थित व स्थानांतरित मतदाताओं से संपर्क पर विशेष जोर।

साहिबगंज। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त दीपक कुमार दुबे की अध्यक्षता में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह बैठक कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित हुई, जिसमें पुनरीक्षण पूर्व चल रही गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक में जिले में जारी इलेक्ट्रोल मैपिंग कार्य की प्रगति पर विशेष चर्चा हुई। प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार, जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र राजमहल, बोरियो और बरहेट में यह कार्य निरंतर प्रगति पर है। कुल 8,81,085 मतदाताओं में से अब तक 6,59,069 मतदाताओं की मैपिंग पूरी की जा चुकी है, जो लगभग 74.80 प्रतिशत है।

उपायुक्त ने मतदाता स्थानांतरण के कारणों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से ऐसे मतदाताओं पर ध्यान केंद्रित करने को कहा जो अनुपस्थित हैं या स्थानांतरित हो चुके हैं। उन्होंने निर्देश दिया कि इन मतदाताओं से शीघ्र संपर्क स्थापित कर नियमानुसार मैपिंग कार्य को पूरा किया जाए।

इसके अलावा बैठक में हाउस नंबरिंग, डीएसई क्लीयरेंस तथा फॉर्म 06, 07 एवं 08 के निस्तारण की अद्यतन स्थिति की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को इन कार्यों में तेजी लाने और निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी प्रक्रियाओं को पूर्ण करने का निर्देश दिया।

बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी सुनीता किस्कू, अपर समाहर्ता सह निर्वाची पदाधिकारी बरहेट गौतम भगत, अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी राजमहल सदानंद महतो तथा अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी बोरियो अमर जॉन आईन्द सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए मतदाता सूची को शुद्ध, त्रुटिरहित और अद्यतन बनाने पर जोर दिया, ताकि आगामी निर्वाचन प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!