Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

पाकुड़ डीसी मेघा भारद्वाज का निरीक्षण: नाइलिट केंद्र व भगवान बिरसा मुंडा शिक्षण केंद्र में व्यवस्थाओं की समीक्षा।

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को मिल रही आधुनिक सुविधाएं, कंप्यूटर शिक्षा और कौशल विकास पर विशेष जोर।

पाकुड़। उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने सोमवार को पुराना डीसी ऑफिस स्थित NIELIT केंद्र तथा पोस्ट ऑफिस परिसर में संचालित भगवान बिरसा मुंडा शिक्षण केंद्र सह पुस्तकालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दोनों संस्थानों में चल रही शैक्षणिक एवं प्रशिक्षण गतिविधियों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

भगवान बिरसा मुंडा शिक्षण केंद्र सह पुस्तकालय में युवाओं को JPSC और JSSC जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग, स्मार्ट क्लास, पुस्तकालय एवं स्वाध्ययन की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उपायुक्त ने वहां मौजूद शिक्षकों से बातचीत कर उनकी जरूरतों और उपलब्ध संसाधनों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ऐसे केंद्र युवाओं को आगे बढ़ने और आत्मनिर्भर बनने में अहम भूमिका निभाते हैं।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने नाइलिट केंद्र में संचालित कंप्यूटर शिक्षा, डिजिटल प्रशिक्षण और कौशल विकास कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि इस केंद्र का मुख्य उद्देश्य जिले के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण कंप्यूटर शिक्षा देना, उनके कौशल को विकसित करना और रोजगार के अवसर बढ़ाना है। उन्होंने प्रशिक्षण की गुणवत्ता, विद्यार्थियों की उपस्थिति और संसाधनों की स्थिति का आकलन करते हुए सुधार के निर्देश दिए।

उपायुक्त ने केंद्र में साफ-सफाई की स्थिति पर भी विशेष ध्यान दिया और संबंधित अधिकारियों को नियमित स्वच्छता बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई और प्रशिक्षण के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और सकारात्मक वातावरण बेहद जरूरी है।

निरीक्षण के अंत में उपायुक्त ने दोनों केंद्रों के प्रभावी संचालन, विद्यार्थियों की सुविधाओं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए नियमित निगरानी रखने का निर्देश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!