उपायुक्त मेघा भारद्वाज की मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शिष्टाचार भेंट, जिले के विकास पर हुई विस्तृत चर्चा।
जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, आधारभूत संरचना सुदृढ़ीकरण और आमजन को बेहतर सेवाएं देने पर जोर।

पाकुड़। जिले की उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखंड सरकार से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर उपायुक्त ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन एवं सम्मान किया।
मुलाकात के दौरान उपायुक्त और मुख्यमंत्री के बीच जिले के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। इस दौरान जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, आधारभूत संरचनाओं के सुदृढ़ीकरण तथा आमजनों को बेहतर और सुलभ प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराने के उपायों पर सार्थक विचार-विमर्श किया गया।
उपायुक्त ने मुख्यमंत्री को जिले में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया तथा आगामी कार्ययोजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने जिले में चल रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि सभी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ पहुंचे। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देशित किया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित की जाए।
उपायुक्त ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य करते हुए विकास योजनाओं को गति देगा और आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।



