Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

साहिबगंज में आवासीय बालक फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र हेतु अंतिम ट्रायल संपन्न, 25 खिलाड़ियों का चयन।

दो दिवसीय चयन प्रक्रिया में 50 प्रतिभागियों ने लिया भाग, 7 खिलाड़ी प्रतीक्षा सूची में शामिल।

साहिबगंज। खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय, रांची के निर्देशानुसार जिला खेल कार्यालय, साहिबगंज द्वारा नव सृजित आवासीय बालक फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र के लिए द्वितीय एवं अंतिम चरण का ट्रायल सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।

ज्ञात हो कि प्रथम चरण में 28 अप्रैल को सिंगा मैदान में आयोजित चयन प्रतियोगिता में कुल 115 खिलाड़ियों ने भाग लिया था, जिसमें से 50 खिलाड़ियों का चयन अगले चरण के लिए किया गया।

इसके उपरांत 01 एवं 02 मई को सिद्धो कान्हू स्टेडियम में दो दिवसीय द्वितीय एवं अंतिम ट्रायल आयोजित किया गया। इस दौरान एनएसटीसी (NSTC) पद्धति के तहत खिलाड़ियों की शारीरिक क्षमता, मानसिक दक्षता एवं खेल कौशल का गहन परीक्षण किया गया।

कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद कुल 25 खिलाड़ियों का अंतिम रूप से चयन किया गया, जबकि 7 खिलाड़ियों को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। चयनित खिलाड़ियों को स्टेडियम में संचालित अनुमंडल खेल बैंक के माध्यम से आवश्यक खेल सामग्री भी उपलब्ध कराई गई।

इस अवसर पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी झुन्नू मिश्रा, कोच योगेश यादव, अशोक कुमार, खेल शिक्षक बिरेंद्र कुमार, आदित्य कुमार, दीपक कुमार, एएफसी ‘सी’ लाइसेंस कोच अनिल टुडू, पूर्व राष्ट्रीय फुटबॉलर अनिल रजक तथा एआईएफएफ ‘डी’ लाइसेंस कोच लाल टुडू सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

यह चयन प्रक्रिया जिले में फुटबॉल प्रतिभाओं को निखारने एवं उन्हें बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!