बरहरवा रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, 17 वर्षीय बालक चोरी के 3 मोबाइल के साथ गिरफ्तार।
संयुक्त गश्ती अभियान के दौरान संदिग्ध हालत में पकड़ा गया युवक, पूछताछ में कई ट्रेनों में चोरी की बात कबूला।

बरहरवा साहिबगंज। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट बरहरवा द्वारा बुधवार को एक सशक्त संयुक्त गश्ती अभियान चलाया गया। यह अभियान निरीक्षक संजीव कुमार के नेतृत्व में सुबह लगभग 10:15 बजे शुरू किया गया, जिसमें RPF पोस्ट बरहरवा एवं अपराध शाखा मालदा के कई अधिकारी एवं जवान शामिल थे।
RPF पोस्ट बरहरवा से एएसआई सुरेश पासवान,कांस्टेबल अजय कुमार,कांस्टेबल सहजाद अंसारी,कांस्टेबल राकेश कुमार,महिला कांस्टेबल अर्पण कुमारी, महिला कांस्टेबल काजल कुमारी
अपराध शाखा मालदा से उप निरीक्षक नंदन कुमार सिंह, सहायक उप निरीक्षक रवि शंकर यादव, प्रधान आरक्षी नूपुर बरन मिद्या, कांस्टेबल चंदन कुमार यादव (CPDS मालदा)
गश्ती के दौरान टीम बरहरवा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 1 पर साहिबगंज छोर स्थित फुट ओवर ब्रिज के पास पहुँची। उसी समय ट्रेन संख्या 53403 रामपुरहाट–गया पैसेंजर से उतरकर एक युवक यात्री शेड के पास संदिग्ध अवस्था में घूमता नजर आया।
जब गश्ती दल उसकी ओर बढ़ा, तो वह युवक भागने लगा। तत्परता दिखाते हुए टीम ने उसे चारों ओर से घेरकर मौके पर ही पकड़ लिया।
पकड़े गए युवक ने अपना नाम पप्पू कुमार साह (उम्र लगभग 17 वर्ष), पिता रंजीत कुमार साह, निवासी कुसमा, थाना बरहेट, जिला साहिबगंज झारखंड बताया।
वह अपने पास मौजूद मोबाइल फोन के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका और रेलवे क्षेत्र में मौजूद रहने का कोई वैध दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं कर पाया।
तलाशी के दौरान उसके पास से कुल 3 मोबाइल फोन बरामद किए गए , Infinix (नीला रंग) – बिना सिम, Oppo (बैंगनी रंग) – बिना सिम, Redmi (सफेद रंग) – बिना सिम, कुल अनुमानित मूल्य: ₹42,997/-
पूछताछ में बालक ने स्वीकार किया कि उसने ये मोबाइल अलग-अलग ट्रेनों में चोरी किए हैं। उसने यह भी बताया कि वह पाकुड़, रामपुरहाट और हावड़ा क्षेत्रों में इस प्रकार की चोरी की घटनाओं को अंजाम देता रहा है।
तलाशी एवं बरामदगी की पूरी प्रक्रिया भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) के तहत विधिवत पूरी की गई। स्वतंत्र गवाह न मिलने पर कांस्टेबल सहजाद अंसारी एवं प्रधान आरक्षी नूपुर बरन मिद्या को साक्षी मानते हुए जप्ति सूची तैयार की गई।
इसके बाद आरोपी बालक एवं बरामद मोबाइल फोन को आगे की कानूनी कार्रवाई हेतु रेल थाना बरहरवा को सुपुर्द कर दिया गया।
RPF की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से रेलवे क्षेत्र में हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। यह अभियान यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक मजबूत कदम साबित हुआ है।


