बरहरवा स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, 44 केन विदेशी बीयर जब्त।
हावड़ा–जमालपुर एक्सप्रेस के जनरल कोच से लावारिस बैग में मिली अवैध शराब, एक्साइज विभाग को सौंपा गया।

बरहरवा साहिबगंज। बरहरवा रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने रेलवे स्टेशन पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से ले जाई जा रही विदेशी बीयर की खेप जब्त की है। यह कार्रवाई RPF CIB मालदा एवं RPF पोस्ट बरहरवा की संयुक्त टीम द्वारा चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान के दौरान की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, RPF CIB मालदा के सहायक उपनिरीक्षक शिव शंकर यादव, उपनिरीक्षक नंदन कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल नूपुर बरन मिड्या तथा RPF पोस्ट बरहरवा के निरीक्षक संजीव कुमार, कांस्टेबल अनिल कुमार साह और सहायक उपनिरीक्षक विनय टुडू की टीम ने IPF राज कुमार के पर्यवेक्षण में स्टेशन पर अवांछनीय गतिविधियों, TOPB मामलों के अपराधियों तथा अवैध प्रतिबंधित सामान की रोकथाम के उद्देश्य से सघन चेकिंग अभियान चलाया।
इसी दौरान को लगभग 02:17 बजे ट्रेन संख्या 13071 अप हावड़ा–जमालपुर एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म संख्या 01 पर पहुंची। ट्रेन के जनरल GS कोच की गहन तलाशी के दौरान सीट के नीचे दो संदिग्ध अवस्था में लावारिस बैग बैकपैक पाए गए।
RPF टीम ने गवाहों की उपस्थिति में दोनों बैगों की सावधानीपूर्वक जांच की, जिसमें “Hayward 5000 Strong Premium Beer” विदेशी शराब बरामद हुई। बैग के वास्तविक स्वामी का पता लगाने के लिए टीम द्वारा काफी प्रयास किए गए, लेकिन कोई भी व्यक्ति सामने नहीं आया।
इसके बाद दोनों बैगों को प्लेटफॉर्म संख्या 01 स्थित पार्सल कार्यालय के सामने लाकर पुनः जांच की गई, जिसमें काले रंग के बैग से: 24 केन बीयर प्रत्येक 500 मि.ली. कुल मूल्य ₹2,640/, नीले एवं काले रंग के बैग से: 20 केन बीयर प्रत्येक 500 मि.ली. — कुल मूल्य ₹2,200/ कुल बरामदगी: 44 केन बीयर (प्रत्येक 500 मि.ली.) कुल मूल्य: ₹4,840/- रुपये चार हजार आठ सौ चालीस मात्र
प्रथम दृष्टया यह मामला रेलवे परिसर एवं ट्रेन में अवैध रूप से शराब के परिवहन से संबंधित पाया गया। अतः RPF टीम ने दोनों बैगों एवं बरामद विदेशी शराब को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई हेतु एक्साइज विभाग, साहिबगंज को सौंप दिया।




