Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

बरहरवा स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई: 53 बोतल विदेशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार।

फरक्का एक्सप्रेस में चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्ति पकड़ा गया, ₹26,130 की अवैध शराब बरामद।

बरहरवा साहिबगंज।पश्चिम बंगाल में चल रहे विधानसभा चुनाव तथा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लागू आदर्श आचार संहिता (MCC) के अनुपालन में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) द्वारा अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में RPF CIB मालदा की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 53 बोतल विदेशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, IPF राज कुमार के नेतृत्व में RPF CIB मालदा की टीम, जिसमें SI नंदन कुमार सिंह, ASI रवि शंकर यादव एवं HC नुपुर बरन मिड्या शामिल थे, ट्रेन संख्या 15743 फरक्का एक्सप्रेस में मालदा टाउन से बरहरवा रेलवे स्टेशन तक नियमित चेकिंग अभियान चला रहे थे।

चेकिंग के दौरान दिनांक 10 अप्रैल 2026, शुक्रवार को लगभग 20:50 बजे जब ट्रेन बरहरवा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 01 पर पहुंचने वाली थी, तभी टीम की नजर एक संदिग्ध व्यक्ति पर पड़ी जो भारी सामान के साथ KM संख्या 176/45 न्यू फरक्का एंड की ओर खड़ा था।

संदेह के आधार पर जब उस व्यक्ति को रोका गया और उसके सामान की तलाशी ली गई, तो उसके पास से भारी मात्रा में विदेशी शराब व्हिस्की बरामद हुई। पूछताछ के दौरान वह शराब के परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका और न ही संतोषजनक जवाब दे पाया।

अभियुक्त ने अपना नाम शंभू कुमार साह (उम्र 28 वर्ष) बताया। वह पिता सरयूग साह, निवासी साहाबाद, गोरियासी, सुल्तानगंज, पोस्ट-गंगापुर, थाना-सुल्तानगंज, जिला-भागलपुर बिहार का रहने वाला है।अभियुक्त के पास से दो बैगों में कुल 53 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई, जिसका विवरण इस प्रकार है Blenders Pride Whisky (750 ml) – 08 बोतल (₹8,960) Blenders Pride Whisky (180 ml) – 04 बोतल (₹1,160) Royal Stag Whisky (375 ml) – 18 बोतल (₹7,380) हल्के आसमानी रंग के प्लास्टिक बैग में

Royal Stag Whisky (375 ml) – 23 बोतल (₹9,430) मैरून रंग के बैकपैक में कुल बरामदगी 53 बोतल कुल मात्रा: 22.095 लीटर कुल मूल्य: ₹26,130/- छब्बीस हजार एक सौ तीस मात्र

बरामद शराब और दोनों बैगों को विधिवत गवाहों की उपस्थिति में जब्त किया गया। हालांकि स्वतंत्र गवाह मौके पर उपस्थित नहीं हो सके। पूरी जब्ती प्रक्रिया की वीडियोग्राफी एवं लेबलिंग नियमानुसार की गई।गिरफ्तारी से पूर्व अभियुक्त को उसके अपराध और अधिकारों की जानकारी दी गई तथा उसके परिजनों को मोबाइल के माध्यम से सूचना भी दी गई।

इसके बाद गिरफ्तार अभियुक्त और जब्त सामान को आगे की कार्रवाई के लिए आबकारी विभाग, साहिबगंज को सुपुर्द कर दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!