राजमहल महिला थाना कांड संख्या 16/26 के फरार अभियुक्त आशिफ रजा के घर व चौक पर चिपकाया गया इश्तेहार।
न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने की कार्रवाई, हसनटोला में मुनादी के साथ इश्तेहार चस्पा।

राजमहल साहिबगंज। राजमहल महिला थाना कांड संख्या-16/26, दिनांक 25 अप्रैल 2026 में नामजद फरार अभियुक्त आशिफ रजा, पिता- मार्फत शेख, निवासी- हसनटोला, थाना राजमहल, जिला साहिबगंज के विरुद्ध न्यायालय के आदेशानुसार इश्तेहार चिपकाने की कार्रवाई की गई।
पुलिस द्वारा अभियुक्त के आवास हसनटोला तथा हसनटोला चौक पर विधिवत इश्तेहार चस्पा किया गया। इस दौरान संबंधित कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए स्थानीय लोगों की उपस्थिति में कार्रवाई संपन्न कराई गई।

उल्लेखनीय है कि राजमहल महिला थाना में दर्ज कांड संख्या-16/26 में अभियुक्त के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64, 74, 79, 308(2), 351(2), 352 एवं 3(5) तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (IT Act) की धारा 66(E) एवं 67(A) के तहत मामला दर्ज है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि न्यायालय द्वारा जारी इश्तेहार के माध्यम से अभियुक्त को निर्धारित अवधि के भीतर न्यायालय अथवा पुलिस के समक्ष उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। यदि अभियुक्त तय समय सीमा में आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो उसके विरुद्ध कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इश्तेहार चस्पा किए जाने के बाद अब न्यायालय के निर्देशानुसार अग्रेतर कानूनी प्रक्रिया भी आगे बढ़ाई जाएगी।

राजमहल पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अभियुक्त के संबंध में कोई भी सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि विधि-सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।


