Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

झारखंड मजदूर संघ (प्रजातांत्रिक) की सदर नगर प्रखंड स्तरीय बैठक संपन्न, संगठन विस्तार एवं मजबूती पर जोर।

नजीर अली की अध्यक्षता में हुई बैठक, नई प्रखंड कमेटी का किया गया गठन।

साहिबगंज। झारखंड मजदूर संघ (प्रजातांत्रिक) की सदर नगर, साहिबगंज प्रखंड स्तरीय बैठक बुधवार को लाल बथानी सिराजुद्दीन टोला में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नजीर अली ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत बनाने, सदस्यता विस्तार करने तथा मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए संगठनात्मक रणनीति तैयार करना था।

बैठक में संघ के केंद्रीय महामंत्री राजकुमार यादव एवं केंद्रीय उपाध्यक्ष फूल कुमारी देवी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर मजदूरों की समस्याओं, उनके अधिकारों तथा संगठन की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय महामंत्री राजकुमार यादव ने कहा कि श्रम शक्ति किसी भी समाज और राष्ट्र के विकास की आधारशिला है। मजदूरों के परिश्रम के बिना विकास की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि मजदूरों के हक और अधिकारों की रक्षा के लिए सभी श्रमिकों को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा तथा संगठन को मजबूत बनाना होगा।

उन्होंने कहा कि झारखंड मजदूर संघ (प्रजातांत्रिक) मजदूरों के सामाजिक, आर्थिक एवं श्रम संबंधी अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रहा है और भविष्य में भी मजदूर हितों के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

बैठक के दौरान सर्वसम्मति से सदर नगर प्रखंड कमेटी का गठन किया गया। नई कमेटी में निम्नलिखित पदाधिकारियों का चयन किया गया, प्रखंड अध्यक्ष  मोहम्मद अब्दुल्ला, प्रखंड महामंत्री  मोहम्मद अली, कार्यकारी अध्यक्ष जिया उल हक, उपाध्यक्ष  यार मोहम्मद,कोषाध्यक्ष  मुरारी चौधरी।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने तथा मजदूरों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।

बैठक में भीम नारायण यादव, आलमगीर आलम, तनवीर आलम, मोहम्मद अली, नरेंद्र सिंह, रुदल महतो, सनी कुमार सहित बड़ी संख्या में मजदूर एवं संगठन के सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में संगठन विस्तार अभियान को और अधिक तेज करने, मजदूरों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने तथा प्रखंड स्तर पर संगठन की गतिविधियों को मजबूत करने का निर्णय लिया गया। उपस्थित सदस्यों ने मजदूर एकता को सशक्त बनाने और श्रमिक हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!