Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

SIR अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी बनाने पर कांग्रेस का जोर, पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहें : डॉ. प्रदीप कुमार बलमुचू।

बरहरवा में आयोजित SIR प्रशिक्षण सह संवाद कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को दिए गए दिशा-निर्देश, भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक पर कांग्रेस ने जताई गहरी चिंता।

बरहरवा साहिबगंज।बरहरवा स्थित निशा मैरेज हॉल, बिन्दुधाम पथ में शुक्रवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि बरकतुल्लाह खान की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रशिक्षण सह संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के SIR संथाल परगना प्रभारी एवं पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार बलमुचू मुख्य अतिथि तथा प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अवधेश कुमार प्रजापति विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमिटी के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, विभिन्न मोर्चा संगठनों के अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष, नगर एवं वार्ड अध्यक्ष तथा सभी BLA-2 सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

बैठक के दौरान साहिबगंज जिले में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की जिला, प्रखंड, पंचायत एवं बूथ स्तर पर विस्तृत समीक्षा की गई। मुख्य अतिथि डॉ. प्रदीप कुमार बलमुचू ने कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को पूरी गंभीरता, पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ संपन्न कराने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से ग्रामीणों की हरसंभव सहायता करते हुए अभियान को घर-घर तक पहुंचाने का आग्रह किया।

डॉ. बलमुचू ने कहा कि यदि प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेगा, तो कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से नहीं छूटेगा। उन्होंने BLA-2 सहित सभी कार्यकर्ताओं को अभियान के सफल संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए और बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने पर बल दिया।

कार्यक्रम के उपरांत आयोजित प्रेस वार्ता में डॉ. प्रदीप कुमार बलमुचू ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की महत्ता, कांग्रेस संगठन की रणनीति तथा जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से अपने विचार रखे। उन्होंने पत्रकारों द्वारा पूछे गए विभिन्न प्रश्नों के उत्तर भी दिए।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अवधेश कुमार प्रजापति ने भर्ती परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही पेपर लीक की घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि बार-बार परीक्षाएं रद्द होने से लाखों युवाओं एवं उनके अभिभावकों की मेहनत, समय और उम्मीदों को गहरा आघात पहुंच रहा है। उन्होंने सरकार से भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं विश्वसनीय बनाने की मांग करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी युवाओं के अधिकारों और उन्हें न्याय दिलाने के लिए सदैव उनके साथ मजबूती से खड़ी रहेगी।

कार्यक्रम में अनीकुल मिश्रा, कमल कुमार आर्य, मो. नसीरुद्दीन, अशोक कुमार दास, मोहम्मद कलीमुद्दीन, बासुकीनाथ यादव, सरफराज आलम, नित्यानंद गुप्ता, मोरसलीन खान, हीरालाल शाह, रंजीत टुडू, विमल देव भगत, भोलानाथ महतो, नाबीद अंजुम, निहाल अख्तर, थॉमस रॉबर्ट, मिथुन मंडल, अनंत लाल भगत, निताई सरकार, सारिक रब्बानी सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!