Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

राजमहल में मजदूर दिवस पर भव्य जागरूकता रैली, श्रमिक अधिकारों की रक्षा को लेकर जारी हुआ खुला पत्र।

झारखंड मजदूर संघ (प्रजातांत्रिक) ने मजदूरों को संगठित रहने का किया आह्वान, न्यूनतम वेतन, रोजगार, महिला श्रमिकों के अधिकार समेत कई मांगें उठीं।

राजमहल, साहिबगंज। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर झारखंड मजदूर संघ (प्रजातांत्रिक) के तत्वावधान में राजमहल कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला महामंत्री मो. इमाम विश्वास ने की, जबकि मंच संचालन रणधीर प्रसाद चौरसिया द्वारा किया गया।

इस अवसर पर संगठन के केंद्रीय महामंत्री राजकुमार यादव, केंद्रीय अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता, केंद्रीय सहायक मंत्री गणेश ठाकुर एवं फूलकुमारी देवी सहित कई प्रमुख नेताओं ने सभा को संबोधित करते हुए मजदूरों से एकजुट रहने और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया।

सभा के दौरान श्रमिकों के हित में एक खुला पत्र जारी किया गया, जिसमें कई महत्वपूर्ण मांगों को प्रमुखता से रखा गया। मजदूर दिवस (1 मई) के ऐतिहासिक महत्व को रेखांकित करते हुए 8 घंटे कार्यदिवस की मांग को पुनः सशक्त किया गया।

श्रमिकों के अधिकारों की सुरक्षा और उनके योगदान को सम्मान देने पर बल दिया गया।

भूमिहीन मजदूरों को जमीन बंदोबस्ती कर प्रधानमंत्री आवास, अबुआ आवास योजना का लाभ देने की मांग।

मानव तस्करी पर तत्काल रोक लगाने की मांग।

₹5000 से अधिक बकाया पर बिजली काटने की कार्रवाई बंद करने की अपील।

नए श्रम कानून 2025 के तहत सभी कामगारों को न्यूनतम वेतन सुनिश्चित करने की मांग।

नियुक्ति पत्र, ओवरटाइम भुगतान, कार्यस्थल पर पेयजल, प्राथमिक चिकित्सा, शौचालय व अन्य सुविधाओं की व्यवस्था।

रेलवे रैक लोडिंग मजदूरों को प्रति वैगन ₹4500 भुगतान, बोनस, ग्रेच्युटी एवं पीएफ लाभ देने की मांग।

डीएमएफटी फंड से जिले में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली-पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं का विकास।

राजमहल के मंगलहाट क्षेत्र में बंद पड़े चाइना क्ले कारखाने को शीघ्र चालू करने की मांग।

सरकारी विद्यालयों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बच्चों की अनिवार्य शिक्षा सुनिश्चित करने की अपील।

सभा में वक्ताओं ने रोजगार पलायन, महंगाई, भ्रष्टाचार जैसी समस्याओं पर चिंता जताते हुए मजदूरों से संगठित होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। साथ ही, महिला श्रमिकों को “समान काम, समान वेतन” दिलाने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने यह भी मांग उठाई कि जिस प्रकार नेपाल और बिहार में जनप्रतिनिधियों के बच्चों को सरकारी विद्यालयों में पढ़ाने की पहल की गई है, उसी तरह झारखंड सरकार भी इस दिशा में ठोस निर्णय ले।

इस आयोजन में जिला अध्यक्ष प्रीतम कुमार पीयूष, जिला महामंत्री मो. इमाम विश्वास, कार्यक्रम प्रभारी मिथुन राजवंशी, जिला कार्यकारी अध्यक्ष अंसार खान, पूर्व जिला अध्यक्ष मिथुन यादव, इकरामुल हक, रामानंद यादव, मुन्ना यादव, भोला यादव, पवन मंडल, कैलाश चौधरी, शेखर पासवान, संतोष पासवान, राकेश उरांव, कार्तिक पासवान, विजय यादव, बिट्टू कुमार, प्रमोद पासवान, गुरिया देवी, रवीना खातुन, प्रतीमा देवी, सबुन देवी, सहीठा बीबी, दूर्योधन साह, यमुना राय, मनोज सोरेन सहित सैकड़ों मजदूरों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

मजदूर दिवस के इस आयोजन ने एक बार फिर श्रमिकों की एकता, उनके अधिकारों की लड़ाई और सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्धता को मजबूती से उजागर किया। संगठन ने स्पष्ट किया कि मजदूरों के हक और सम्मान की लड़ाई आगे भी जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!