Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

झारखंड विधानसभा की प्राक्कलन समिति ने विभिन्न विभागों की योजनाओं की विस्तृत समीक्षा।

पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।

पाकुड़। परिसदन सभागार में झारखंड विधानसभा की प्राक्कलन समिति की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के सभापति सह हेमलाल मुर्मू ने की। बैठक में समिति के सदस्य सह नागेन्द्र महतो, सोमेश चंद्र सोरेन तथा मथुरा प्रसाद महतो उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं परियोजनाओं के प्राक्कलन, बजट प्रावधान तथा क्रियान्वयन की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। समिति ने योजनाओं की आवश्यकता, उपयोगिता एवं जनहित से जुड़े पहलुओं का विस्तार से मूल्यांकन करते हुए अधिकारियों को सभी योजनाओं का पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

समीक्षा के क्रम में समिति ने पाया कि कुछ योजनाओं की प्रगति अपेक्षाकृत धीमी है। इस पर संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को लंबित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने तथा योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। समिति ने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में समिति ने विभागों को अनावश्यक व्यय में कटौती करने, उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम एवं प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने तथा समय-समय पर प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली चुनौतियों, विलंब के कारणों एवं उनके समाधान को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।

समिति ने कहा कि विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए विभागों से योजनाओं से संबंधित विस्तृत प्रतिवेदन प्राप्त कर उनकी गहन समीक्षा की जाएगी, ताकि योजनाओं का लाभ आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंच सके।

प्राक्कलन समिति ने मंडल कारा, राजस्व एवं भूमि सुधार, डीएमएफटी, परिवहन, विद्युत, शिक्षा, पथ निर्माण, भवन प्रमंडल तथा समाज कल्याण सहित विभिन्न विभागों में संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। समिति के सदस्यों ने अधिकारियों को गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करते हुए विकास योजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करने का निर्देश दिया।

बैठक में परियोजना निदेशक आईटीडीए, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, मुख्यालय डीएसपी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!