Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

मतदाता सूची में नाम कटने की आशंका पर कांग्रेस सक्रिय।

कोटालपोखर में बीएलए-2, पंचायत एवं मंडल अध्यक्षों की हुई महत्वपूर्ण बैठक।

कोटालपोखर साहिबगंज। झारखंड में चल रहे एसआईआर (Special Intensive Revision) अभियान के तहत मतदाता सूची में नाम कटने की आशंका को लेकर सोमवार को कोटालपोखर हाई स्कूल मैदान में कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस जिला अध्यक्ष बरकत खान ने की।

बैठक में कोटालपोखर पंचायत, मयूराकोला पंचायत, पथरिया पंचायत तथा बड़ा सोनाकर पंचायत के बीएलए-2, पंचायत अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। यह बैठक झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देश पर आयोजित की गई थी।

बैठक के दौरान सभी बीएलए-2 को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्र के बीएलओ के साथ समन्वय स्थापित कर प्रत्येक बूथ का दौरा करें। साथ ही यह सुनिश्चित करें कि जिन मतदाताओं की मैपिंग अब तक नहीं हुई है, उनकी आवश्यक दस्तावेजों के साथ जल्द से जल्द मैपिंग कराई जाए।

नेताओं ने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम बिना उचित कारण के मतदाता सूची से नहीं कटना चाहिए। इसके लिए बूथ स्तर पर सतर्कता और सक्रियता बनाए रखना बेहद आवश्यक है।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष बरकत खान ने कहा कि बीएलए का मुख्य दायित्व मतदाता सूची की निगरानी करना, नए मतदाताओं का नाम जुड़वाना तथा सूची में मौजूद त्रुटियों को ठीक कराना है।

उन्होंने कहा कि बीएलए केवल पार्टी के कार्यकर्ता नहीं, बल्कि संगठन की रीढ़ हैं। यदि बूथ स्तर पर कार्यकर्ता सक्रिय रहेंगे तो किसी भी मतदाता को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

उन्होंने सभी बीएलए से अपील करते हुए कहा कि वे बीएलओ के साथ मिलकर अनमैपिंग से जुड़े मामलों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से हटने की स्थिति उत्पन्न न हो।

बैठक में बरहरवा प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू, मंडल अध्यक्ष विकास सिंह, वरिष्ठ पंचायत अध्यक्ष रंजीत भंडारी, नसीम मंसूरी, दुलाल वर्मा सहित बड़ी संख्या में पंचायत अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी एवं बीएलए उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!