Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

साहिबगंज में सघन वाहन जांच अभियान, नियमों की अनदेखी पर सख्ती, सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर जोर।

जिलेबिन्या घाटी में परिवहन विभाग की कार्रवाई, हेलमेट और सीटबेल्ट के उपयोग पर विशेष बल।

साहिबगंज जिले के जिलेबिन्या घाटी क्षेत्र में बुधवार को जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान मोटरयान निरीक्षक, साहिबगंज द्वारा दोपहिया, हल्के एवं भारी वाहनों के दस्तावेजों की गहन जांच की गई।

जांच अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना और आम लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना रहा। अभियान के दौरान वाहनों के कागजात जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन, बीमा एवं फिटनेस प्रमाण पत्र की जांच की गई। जिन वाहन चालकों के पास आवश्यक दस्तावेज नहीं थे, उन्हें नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई।

इस मौके पर अधिकारियों ने वाहन चालकों को सड़क दुर्घटनाओं के बढ़ते मामलों के प्रति सचेत किया और उनसे बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने तथा चारपहिया वाहन चालकों को सीटबेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की सलाह दी गई।

अभियान में सड़क सुरक्षा रोड इंजीनियर भी मौजूद रहे, जिन्होंने सड़क पर सुरक्षित यात्रा के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला और तकनीकी दृष्टिकोण से सुरक्षा उपायों की जानकारी साझा की।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि इस प्रकार के अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत किया जा सके और दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!