झारखंड

बरहेट विधानसभा स्तरीय मतदाता जागरूकता क्विज प्रतियोगिता आयोजित।

छात्र-छात्राओं ने निर्वाचन प्रक्रिया एवं मतदाता पंजीकरण से जुड़े सवालों के दिए जवाब, चयनित प्रतिभागी अब जिला स्तरीय प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा।

बरहेट साहिबगंज। मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत लोकतांत्रिक मूल्यों एवं मतदाता जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुक्रवार को बरहेट विधानसभा स्तर पर मतदाता जागरूकता क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बरहेट प्रखंड सभागार में आयोजित इस प्रतियोगिता की अध्यक्षता निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, 03-बरहेट (अ०ज०जा०)-सह-अपर समाहर्ता विजय कुमार ने की।

प्रतियोगिता में प्रखंड स्तर पर आयोजित क्विज में चयनित विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान प्रतिभागियों से निर्वाचन प्रक्रिया, मतदाता सूची, मतदाता पंजीकरण तथा निर्वाचन आयोग की विभिन्न सुविधाओं से संबंधित प्रश्न पूछे गए। विद्यार्थियों ने अपनी जानकारी और समझ का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में उत्साह के साथ सहभागिता की।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य चुनावी पाठशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक व्यवस्था, मताधिकार के महत्व तथा एक जिम्मेदार नागरिक के कर्तव्यों से अवगत कराना था। साथ ही ECI Net की उपयोगिता एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी देते हुए योग्य नागरिकों को मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के प्रति जागरूक किया गया।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता विजय कुमार ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक योग्य नागरिक की निर्वाचन प्रक्रिया में भागीदारी और मतदाता सूची में उसका नाम दर्ज होना आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं जागरूक बनने के साथ अपने परिवार, मित्रों एवं आसपास के लोगों को भी मतदाता पंजीकरण तथा मताधिकार के महत्व के प्रति जागरूक करने की अपील की।

उल्लेखनीय है कि मतदाता जागरूकता क्विज प्रतियोगिता तीन चरणों में आयोजित की जा रही है। प्रथम चरण में प्रखंड स्तर पर प्रतियोगिता हुई थी, जिसमें चयनित प्रतिभागियों ने विधानसभा स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। अब विधानसभा स्तर पर चयनित छात्र-छात्राएं जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।

कार्यक्रम में सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी बरहेट अंशु कुमार, प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, बूथ स्तरीय पदाधिकारी BLO तथा विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!