Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

साहिबगंज में नशामुक्ति व कानूनी जागरूकता पर निबंध-चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित, छात्राओं ने दिखाई शानदार प्रतिभा।

JHALSA के 90 दिवसीय जागरूकता अभियान के तहत कस्तूरबा विद्यालय में हुआ आयोजन, मानव तस्करी, बाल अधिकार और नशामुक्ति पर दिया जागरूकता का संदेश।

साहिबगंज। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (JHALSA), रांची के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA), साहिबगंज अखिल कुमार के मार्गदर्शन में संचालित 90 दिवसीय कानूनी जागरूकता अभियान के अंतर्गत कस्तूरबा विद्यालय, साहिबगंज में छात्राओं के बीच “नशामुक्ति” विषय पर निबंध लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में नशामुक्त समाज के निर्माण, कानूनी जागरूकता तथा सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना था। प्रतियोगिता में छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेते हुए नशामुक्ति, बाल अधिकार एवं मानव तस्करी जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक विषयों पर अपने विचारों और रचनात्मक प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

निबंध लेखन प्रतियोगिता में कक्षा 9 की छात्रा सपना कुमारी ने प्रथम, सोनम कुमारी ने द्वितीय तथा रुचि कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

चित्रकला प्रतियोगिता में अर्चना, नन्दिनी एवं काजल कुमारी ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं डॉली कुमारी, अंजली खातून एवं अनुश्का कुमारी संयुक्त रूप से द्वितीय तथा प्रगति कुमारी, सुनीता कुमारी एवं स्वर्णलता सोरेन संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने मानव तस्करी जैसे गंभीर सामाजिक अपराध पर आधारित एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। नाटक ने उपस्थित सभी लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश भी दिया।

कार्यक्रम में डिप्टी चीफ एलएडीसी कामिनी शर्मा ने छात्राओं को POCSO Act, Good Touch–Bad Touch तथा बाल सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी।

वहीं डिप्टी चीफ एलएडीसी रविन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने बाल श्रम एवं मानव तस्करी की रोकथाम से संबंधित कानूनों और जागरूकता पर विस्तार से प्रकाश डाला।

इसके अलावा असिस्टेंट एलएडीआरओ रतन कुमार ने छात्राओं को शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE Act) तथा नालसा हेल्पलाइन 15100 की उपयोगिता एवं उपलब्ध सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की टीम, विद्यालय परिवार एवं छात्राओं की सक्रिय सहभागिता रही। सभी अधिकारियों ने छात्राओं को नशामुक्त जीवन अपनाने, शिक्षा के महत्व को समझने, अपने कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा सामाजिक जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने का संदेश दिया।

इस अवसर पर छात्राओं को समाज में सकारात्मक बदलाव लाने, अपराधों के प्रति सजग रहने तथा जागरूक नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!