डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा का जिला भर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम।
साहिबगंज के सभी मंडलों और बूथों पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यकर्ताओं ने किया राष्ट्रवादी विचारों का स्मरण, राष्ट्र निर्माण के संकल्प को दोहराया।

साहिबगंज। भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं देश की एकता-अखंडता के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की साहिबगंज जिला इकाई द्वारा जिलेभर में श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिला अध्यक्ष गौतम यादव ने किया।
भारतीय जनता पार्टी प्रत्येक वर्ष 23 जून को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस को राष्ट्र की एकता, अखंडता और राष्ट्रवाद के प्रति उनके अमूल्य योगदान के स्मरण दिवस के रूप में मनाती है। इसी क्रम में साहिबगंज जिले के सभी मंडलों एवं बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके आदर्शों, संघर्षों और राष्ट्र निर्माण में दिए गए ऐतिहासिक योगदान को याद किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनका जीवन, संघर्ष, त्याग और राष्ट्रवादी विचारधारा आज भी करोड़ों देशवासियों तथा भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
वक्ताओं ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने देश को एक सशक्त और एकीकृत राष्ट्र के रूप में देखने का सपना देखा था। राष्ट्र के प्रति उनकी अटूट निष्ठा और समर्पण आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष गौतम यादव ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान राष्ट्र के प्रति उनकी अटूट निष्ठा, समर्पण और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी उनके बताए मार्ग पर चलते हुए राष्ट्र सेवा, सुशासन और राष्ट्रीय एकता के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने उनके जीवनकाल में थे। उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना तथा राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न मंडलों एवं बूथों पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रवाद, एकता और अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया।




