Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

विश्व मलेरिया दिवस पर राजमहल अनुमंडल अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, मलेरिया उन्मूलन का लिया संकल्प।

मलेरिया को समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध: अब हम कर सकते हैं, अब हमें करना ही होगा” थीम के साथ लोगों को किया गया जागरूक।

राजमहल, साहिबगंज। विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर शनिवार को राजमहल अनुमंडल अस्पताल में एक व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. उदय टुडू ने की। इस अवसर पर अस्पताल के पदाधिकारी, स्वास्थ्य कर्मी एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।

इस वर्ष का थीम “मलेरिया को समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध: अब हम कर सकते हैं, अब हमें करना ही होगा” रखा गया, जिसके तहत लोगों को मलेरिया से बचाव, पहचान और उपचार के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बताया कि मलेरिया की जांच एवं उपचार सभी सरकारी अस्पतालों में निःशुल्क उपलब्ध है। समय पर जांच और पूरा उपचार कराने से इस बीमारी पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है। लोगों से अपील की गई कि यदि बुखार, ठंड लगना या अन्य लक्षण दिखाई दें तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर जांच कराएं और डॉक्टर द्वारा दी गई दवाओं का पूरा कोर्स अवश्य पूरा करें।

इसके साथ ही मलेरिया से बचाव के लिए कई महत्वपूर्ण उपाय भी बताए गए, जिनमें घर और आसपास साफ-सफाई बनाए रखना पानी का जमाव नहीं होने देना मच्छरदानी का नियमित उपयोग करना शाम के समय पूरे शरीर को ढककर रखना।

डॉ. उदय टुडू ने अपने संबोधन में कहा कि मलेरिया एक गंभीर बीमारी जरूर है, लेकिन यह पूरी तरह से रोकथाम योग्य और इलाज योग्य है। यदि समाज मिलकर जागरूकता फैलाए और सावधानियां अपनाए, तो इस बीमारी को जड़ से समाप्त किया जा सकता है।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने यह संकल्प लिया कि जन-जन में यह संदेश फैलाना है, मलेरिया से मुक्ति पाना है”और इस अभियान को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!