Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

अस्मिता सिटी लीग 2026 तीसरे दिन एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, 256 बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम।

जिला स्तरीय बैंक कॉलोनी स्टेडियम में हुआ आयोजन, विजेताओं को किया गया सम्मानित।

पाकुड़। खेल मंत्रालय, भारत सरकार एवं खेलो इंडिया के तत्वावधान में जिला प्रशासन खेल शाखा पाकुड़ द्वारा आयोजित अस्मिता सिटी लीग 2026 के तीसरे दिन एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन जिला स्तरीय बैंक कॉलोनी स्टेडियम में उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ।

इस प्रतियोगिता में जिले के छह प्रखंडों से कुल 256 बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का शानदार परिचय दिया। पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों में उत्साह, अनुशासन और खेल भावना का बेहतरीन समन्वय देखने को मिला।

प्रतियोगिता के उपरांत विजेता खिलाड़ियों को पुलिस उपाधीक्षक जितेन्द्र कुमार एवं जिला क्रीड़ा पदाधिकारी राहुल कुमार द्वारा पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक ने कहा कि खेल केवल जीत-हार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यक्तित्व विकास, अनुशासन और आत्मविश्वास को मजबूत करने का माध्यम है। वहीं जिला क्रीड़ा पदाधिकारी ने कहा कि अस्मिता सिटी लीग बालिकाओं को आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर प्रदान कर रही है और यह प्रतियोगिता ग्रामीण एवं शहरी प्रतिभाओं को पहचान दिलाने का सशक्त मंच बन रही है।

अंडर-14 बालिका वर्ग, 600 मीटर दौड़, प्रथम – कल्याणी सरकार, द्वितीय – सुष्मिता मरांडी, तृतीय – रेशमा किस्कू

लंबी कूद, प्रथम – मरियम सोरेन, द्वितीय – सीमा मरांडी, तृतीय – डॉली मरांडी

60 मीटर दौड़, प्रथम – सुष्मिता मरांडी, द्वितीय – दुलार किस्कू, तृतीय – कल्याणी सरकार

ऊँची कूद, प्रथम – हिसी हांसदा, द्वितीय – अंकिता मंडल, तृतीय – सरली किस्कू

शॉट पुट, प्रथम – मेशी पहाड़ी, द्वितीय – सुमित्रा हेमब्रम, तृतीय – सोनमुनी हेमब्रम

भाला फेंक, प्रथम – सुष्मिता मरांडी, द्वितीय – सुनीता मरांडी, तृतीय – कविता पहाड़ी

अंडर-19 बालिका वर्ग, शॉट पुट, प्रथम – ईस्टर पहाड़ी, द्वितीय – सरोजिनी टुडू, तृतीय – पुक्माय मरांडी

100 मीटर दौड़, प्रथम – सावित्री किस्कू, द्वितीय – काजल टुडू, तृतीय – दिव्या मुर्मू

200 मीटर दौड़, प्रथम – सरोजिनी टुडू, द्वितीय – अमीषा सोरेन, तृतीय – पुक्माय मरांडी

ऊँची कूद, प्रथम – रोमा हांसदा, द्वितीय – अंजुला सोरेन, तृतीय – सरिता हेमब्रम

भाला फेंक, प्रथम – सुष्मिता मरांडी, द्वितीय – सुमिता मरांडी, तृतीय – कविता पहाड़ी

अस्मिता सिटी लीग 2026 का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को सशक्त बनाना, उभरती खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और जमीनी स्तर पर खेल संस्कृति को बढ़ावा देना है। इस पहल के माध्यम से महिलाओं की खेलों में भागीदारी बढ़ाने के साथ-साथ फिट इंडिया के संदेश को भी जन-जन तक पहुँचाया जा रहा है।

इस सफल आयोजन में सभी प्रशिक्षकों, तकनीकी पदाधिकारियों एवं जिला खेल कार्यालय के कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके समर्पण और सहयोग से प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!