Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

साहिबगंज में आवासीय बालक फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र हेतु अंतिम चरण का ट्रायल शुरू, 25 खिलाड़ियों का होगा चयन।

सिद्धो-कान्हू स्टेडियम में दो दिवसीय चयन प्रक्रिया, 50 खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा — 7 खिलाड़ी प्रतीक्षारत सूची में होंगे शामिल।

साहिबगंज। खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय, रांची के निर्देशानुसार जिला खेल कार्यालय, साहिबगंज द्वारा नव स्थापित आवासीय बालक फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र के लिए प्रतिभा चयन की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है।

इस चयन प्रक्रिया के तहत पहले चरण में 28 अप्रैल को बरहेट स्थित सिंगा मैदान में 115 खिलाड़ियों का ट्रायल लिया गया था। इसके बाद चयनित 50 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के बीच दो दिवसीय द्वितीय एवं अंतिम चरण का ट्रायल सिद्धो-कान्हू स्टेडियम में आयोजित किया गया।

ट्रायल के दौरान एनएसटीसी (NSTC) विधि के तहत खिलाड़ियों की शारीरिक क्षमता, मानसिक दृढ़ता और खेल कौशल का गहन मूल्यांकन किया गया। स्टेडियम में संचालित अनुमंडल खेल बैंक के सहयोग से सभी खिलाड़ियों को आवश्यक खेल सामग्री उपलब्ध कराई गई, जिससे वे बेहतर प्रदर्शन कर सके।

इस चयन प्रक्रिया के अंत में कुल 25 खिलाड़ियों का अंतिम चयन किया जाएगा, जबकि 7 खिलाड़ियों को प्रतीक्षारत सूची में रखा जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान कई प्रमुख अतिथियों की उपस्थिति रही, जिनमें जिला आपूर्ति पदाधिकारी झुन्नू मिश्रा, जिला शिक्षा अधीक्षक सह जिला खेल पदाधिकारी कुमार हर्ष, चयनकर्ता कोच योगेश यादव, अशोक कुमार, खेल शिक्षक बिरेंद्र कुमार, आदित्य कुमार, दीपक कुमार, एएफसी ‘सी’ लाइसेंस कोच अनिल टुडू, पूर्व राष्ट्रीय फुटबॉलर अनिल रजक तथा एआईएफएफ ‘डी’ लाइसेंस कोच लाल टुडू शामिल रहे।

इस आयोजन के माध्यम से जिले में फुटबॉल प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें बेहतर प्रशिक्षण प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!