Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

झारखंड मजदूर संघ (प्रजातांत्रिक) का संगठन विस्तार अभियान तेज।

जून माह में प्रखंडवार बैठकों की घोषणा, मजदूर हितों को लेकर बनाई जाएगी नई रणनीति।

साहिबगंज।झारखंड मजदूर संघ (प्रजातांत्रिक) ने संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से जून माह के लिए प्रखंडवार बैठक कार्यक्रम की घोषणा की है। 31 मई 2026 को आयोजित जिला कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक में संगठन विस्तार, मजदूरों की समस्याओं तथा अधिकारों की रक्षा को लेकर व्यापक चर्चा की गई। बैठक में केंद्रीय महामंत्री राजकुमार यादव की उपस्थिति में विभिन्न प्रखंडों एवं नगर इकाइयों की बैठक तिथियां तय की गईं।

जिला अध्यक्ष प्रियतम कुमार पीयूष ने जानकारी देते हुए बताया कि संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने तथा मजदूरों की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निर्धारित बैठकों में संगठन की मजबूती, मजदूर अधिकार, सदस्यता विस्तार और आगामी आंदोलनात्मक रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

घोषित बैठक कार्यक्रम।

बरहरवा प्रखंड एवं नगर — 04 जून 2026

साहिबगंज सदर प्रखंड एवं नगर — 06 जून 2026

बरहेट एवं बोरियो — 07 जून 2026

तालझारी — 08 जून 2026

पतना — 09 जून 2026

राजमहल प्रखंड एवं नगर — 13 जून 2026

मंडरो — 21 जून 2026

मजदूरों के अधिकारों को लेकर चलेगा जनसंपर्क अभियान।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता विभिन्न क्षेत्रों में जाकर मजदूरों से सीधा संवाद स्थापित करेंगे। मजदूरों को श्रम अधिकार, सरकारी योजनाओं तथा संगठन की गतिविधियों की जानकारी दी जाएगी, ताकि अधिक से अधिक श्रमिक संगठन से जुड़ सकें।

जिला कमेटी ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं मजदूर साथियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों पर आयोजित बैठकों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर संगठन को मजबूत बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!