Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

राजमहल प्रखंड सभागार में जनगणना कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित।

क्षेत्र विभाजन और नजरी नक्शा निर्माण को लेकर अधिकारियों को दिए गए आवश्यक निर्देश।

राजमहल साहिबगंज। राजमहल प्रखंड सभागार में जनगणना कार्यों को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राजमहल चार्ज पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी मो. यूसुफ ने की। बैठक में जनगणना कार्यों की प्रगति, क्षेत्र विभाजन तथा नजरी नक्शा निर्माण से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

बैठक के दौरान सभी जनगणना सुपरवाइजरों को नक्शा निर्माण एवं क्षेत्रीय विभाजन से जुड़ी आवश्यक जानकारियां उपलब्ध कराई गईं। बीडीओ मो. यूसुफ ने निर्देश देते हुए कहा कि सभी सुपरवाइजर अपने-अपने सर्किल में कार्यरत प्रगणकों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करें तथा क्षेत्र विभाजन का कार्य पूरी सावधानी, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ संपन्न करें।

उन्होंने विशेष रूप से नजरी नक्शा निर्माण की गुणवत्ता पर जोर देते हुए कहा कि नक्शा शुद्ध, स्पष्ट एवं त्रुटिरहित होना चाहिए, ताकि आगामी जनगणना कार्य सुचारू, व्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके।

बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को जनगणना प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसके लिए सभी कर्मियों की सक्रिय भागीदारी और सतर्कता आवश्यक है।

बैठक में प्रभारी सांख्यिकी पदाधिकारी मो. शम्स आजम, गगन बापू, कैलाश वर्मा, निरंजन गुप्ता, कुलदीप कुमार रजक, मो. शाहजहां अंसारी, विनोद मंडल, राकेश कुमार, मो. मज़हरुल हक, प्रवीण कुमार, विवेक कुमार, राहुल कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!