Welcome to Jharkhand Sahibganj News   Click to listen highlighted text! Welcome to Jharkhand Sahibganj News
झारखंड

बरहरवा विधायक कक्ष में लगा जनता दरबार।

जमीन विवाद से लेकर पीएम आवास योजना तक की समस्याएं पहुंचीं, विधायक प्रतिनिधि बरकत खान ने सुनीं शिकायतें।

बरहरवा, साहिबगंज। बरहरवा प्रखंड परिसर स्थित विधायक कक्ष में मंगलवार को नियमित रूप से आयोजित होने वाले जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं आमजन अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे। कार्यक्रम का संचालन विधायक प्रतिनिधि बरकत खान ने किया।

जनता दरबार में नासतारा खातून, किरण देवी, रसराज रजक, कमला बेवा, अनवारा बीबी, ललिता कुमारी, अजय कुमार राय, कल्पना दास, मेहबूब आलम, मोहम्मद अयूब अली, अनारूल, हाजी निसार मोहम्मद, रीना सोरेन सहित दर्जनों लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं और समाधान की मांग की।

इस दौरान लोगों ने जमीन संबंधी विवाद, प्रधानमंत्री आवास योजना की लंबित किस्त, मंईया सम्मान योजना, पेयजल संकट, सामाजिक सुरक्षा पेंशन तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। कई लाभुकों ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत स्वीकृत आवासों की दूसरी किस्त का भुगतान समय पर नहीं होने की शिकायत दर्ज कराई। लाभुकों ने बताया कि किस्त की राशि नहीं मिलने के कारण निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है और उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

विधायक प्रतिनिधि बरकत खान ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए कई मामलों का मौके पर ही समाधान कराने का प्रयास किया। प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित लंबित मामलों को लेकर उन्होंने प्रखंड पीएमएवाई-जी आवास समन्वयक लखन मुर्मू को विधायक कक्ष में बुलाया और लाभुकों की समस्याओं से अवगत कराया।

इस पर लखन मुर्मू ने बताया कि वर्तमान में योजना के लिए फंड उपलब्ध नहीं होने के कारण भुगतान में विलंब हो रहा है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जैसे ही विभाग द्वारा राशि उपलब्ध कराई जाएगी, सभी लाभुकों की लंबित किस्तों का भुगतान कर दिया जाएगा।

जनता दरबार में आए कई अन्य मामलों में विधायक प्रतिनिधि ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से दूरभाष के माध्यम से संपर्क स्थापित कर त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिन मामलों का समाधान तत्काल संभव नहीं है, उनकी नियमित निगरानी की जाएगी तथा संबंधित विभागों के समन्वय से जल्द से जल्द निष्पादन सुनिश्चित कराया जाएगा।

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि बरकत खान ने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य आम लोगों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए एक सुलभ मंच उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ें, इसके लिए यह पहल लगातार जारी है।

उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि नियमित रूप से आयोजित जनता दरबार के माध्यम से अब तक सैकड़ों लोगों की शिकायतों का समाधान किया जा चुका है। इस व्यवस्था से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को काफी राहत मिली है तथा उनकी समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया पहले की अपेक्षा अधिक सरल और प्रभावी हुई है।

स्थानीय लोगों ने भी जनता दरबार की सराहना करते हुए कहा कि इस पहल से जनप्रतिनिधियों और आम जनता के बीच संवाद मजबूत हुआ है। लोगों का मानना है कि नियमित सुनवाई और त्वरित कार्रवाई से प्रशासनिक व्यवस्था के प्रति विश्वास में वृद्धि हुई है तथा समस्याओं के समाधान में तेजी आई है।

मौके पर जिला सोशल मीडिया चेयरमैन नेहाल अख्तर, काजल, गणेश साहा, विष्णु मॉल, छोटेलाल रमानी, दौरान चौधरी, अजित कुमार राय, आलमगीर मंसूरी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!